back to top
28.1 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

रेवाड़ी में तेज रफ्तार बस ने बाइक सवार को मारी टक्कर, पत्नी की हुई मौत

रेवाड़ी से दिल दहला देने वाली घटना सामने आ रही है। जहां पर एक तेज रफ्तार प्राइवेट बस ने मोटरसाइकिल सवार दंपत्ति को टक्कर मार दी है। इस दौरान महिला की मौके पर ही मौत हो गई।

रेवाड़ी, एजेंसी। जिले के कस्बा धारूहेड़ा में एक प्राइवेट बस ने बाइकसवार दंपत्ति को टक्कर मार दी। दुर्घटना में बस के पहिए के नीचे आने से महिला की मौत हो गई, जबकि उसका पति बाल-बाल बच गया।

भिवाड़ी से वापस आ रहें थे दंपत्ति

 पुलिस ने बस चालक के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार धारूहेड़ा के आजाद नगर निवासी संदीप गुरुवार की रात अपनी पत्नी शीतल (30) को राजस्थान के कस्बा भिवाड़ी स्थित कंपनी से लेने गया था। दोनों बाइक पर सवार होकर वापस अपने घर आ रहे थे। इसी दौरान धारूहेड़ा के सोहना रोड पर पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार बस ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही संदीप सड़क के दूसरी तरफ जा गिरा जबकि उसकी पत्नी बस के टायर के नीचे आ गई, जिससे शीतल की मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस ने बस चालक को लिया हिरासत में

हादसे के बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। कुछ देर जाम भी लगा रहा। सूचना के बाद सेक्टर-6 थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने आरोपित बस चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

Advertisementspot_img

Also Read:

दिल्ली में बाइकर को कुचलने वाले नाबालिग के पिता ने जताया गहरा दुख, मांगी माफी, बोले- बेहद बेहद शर्मिंदा हूं

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । दिल्ली में 23 वर्षीय बाइक सवार को कुचलने के मामले में आरोपी नाबालिग के पिता ने अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने...
spot_img

Latest Stories

दोस्तों के साथ गर्मियों की छुट्टियों में घूमने का है प्लान, तो भारत की इन जगहों पर करें विजिट

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। गर्मियों की छुट्टियां शुरू होते...

प्रियदर्शन ने किया बड़ा खुलासा, मैच से पहले उनकी कॉमेडी फिल्म देखते हैं विराट कोहली

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। प्रियदर्शन ने भारतीय सिनेमा में...

कौन हैं सोनम वांगचुक? जिनकी NSA के तहत हिरासत केंद्र सरकार ने की रद्द, जानिए क्यों लिया गया था हिरासत में

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। केंद्र सरकार ने सामाजिक कार्यकर्ता और...