पेंशन बढ़ोतरी सहित अन्य मांगों को लेकर रिटायर्ड कर्मचारियों ने किया विरोध प्रदर्शन

आज सीएम को भेजे ज्ञापन में रिटायर्ड कर्मचारियों ने मांग की है कि 65, 70, 75, 80 वर्ष आयु पर 5, 10, 15, 20 प्रतिशत की बेसिक पेंशन बढ़ोतरी की जाए।
पेंशन बढ़ोतरी सहित अन्य मांगों को लेकर रिटायर्ड कर्मचारियों ने किया विरोध प्रदर्शन
पेंशन बढ़ोतरी सहित अन्य मांगों को लेकर रिटायर्ड कर्मचारियों ने किया विरोध प्रदर्शन

फतेहाबाद, एजेंसी। बढ़ती उम्र के अनुसार पेंशन में बढ़ोतरी करने सहित अन्य मांगों को लेकर जिलेभर के रिटायर्ड कर्मचारियों द्वारा ज्वाइंट एक्शन कमेटी के आह्वान पर फतेहाबाद में जोरदार रोष प्रदर्शन किया गया। रिटायर्ड कर्मचारियों ने लघु सचिवालय के बाहर धरना दिया और प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रोष जताया। इसके बाद प्रदर्शन करते हुए रिटायर्ड कर्मचारी डीसी कार्यालय पहुंचे और उनकी अनुपस्थिति में जिला परिषद के सीईओ को मुख्यमंत्री के नाम मांग पत्र सौंपा। आज के धरना प्रदर्शन की अध्यक्षता रिटायर्ड कर्मचारी नेता हरिचंद कम्बोज, धर्मपाल यादव और हरबंस सैनी द्वारा की गई। धरने का संचालन बेगराज ने किया।

संगठन ज्वाइंट एक्शन कमेटी के सदस्यों ने सीएम को मांग पत्र भेजा था

धरने को संबोधित करते हुए रिटायर्ड कर्मचारी नेताओं ने कहा कि हरियाणा के सभी सरकारी, अद्र्ध सरकारी, बोर्ड, निगम, कारपोरेशन, विश्वविद्यालयों से रिटायर्ड कर्मचारियों के एकमात्र संगठन ज्वाइंट एक्शन कमेटी के सदस्यों ने 15 दिसंबर 2022 को करनाल में राज्य स्तर की कन्वेंशन करके सीएम को मांग पत्र भेजा था लेकिन उनकी मांगों को लेकर कोई संज्ञान नहीं लिया गया

80 साल की आयु पर 20 प्रतिशत की बढ़ोतरी की मांग

सरकार की अनदेखी व मांगों के प्रति उपेक्षा के विरोध में रिटायर्ड कर्मचारियों ने आंदोलन को तेज करने का निर्णय लिया है। आज सीएम को भेजे ज्ञापन में रिटायर्ड कर्मचारियों ने मांग की है कि 65, 70, 75, 80 वर्ष आयु पर 5, 10, 15, 20 प्रतिशत की बेसिक पेंशन बढ़ोतरी की जाए। मेडिकल भत्ता 1000 रुपए की बजाए 3000 रुपये मासिक किया जाए। सभी अस्पतालों में सरकारी खर्चे पर इलाज की कैशलेस सुविधा लागू की जाए। कम्युटेशन की रिकवरी 15 वर्ष से घटाकर 12 वर्ष की जाए। सभी विभागों, बोर्डों में कार्यरत कर्मचारियों पर पुरानी पेंशन प्रणाली लागू की जाए। 60 वर्ष की आयु के बाद पेंशनर्स को रेल, बसों में रियायती दरों पर यात्रा सुविधा लागू की जाए। फैमिली पेंशनर्स को भी एल.टी.सी. की सुविधा दी जाए। सभी विभागों में खाली पदों पर पूर्ण वेतन पर भर्ती की जाए। धरने में सैंकड़ों की संख्या में रिटायर्ड कर्मचारियों ने भाग लिया।

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in