back to top
25.1 C
New Delhi
Monday, March 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Nuh Violence: नूंह में 14-15 अगस्त के लिए ढील, इंटरनेट सेवा की गई बहाल; दिन का कर्फ्यू भी हटा

Nuh Violence: 31 जुलाई को हुई हिंसा की घटना के 13 दिन बाद इंटरनेट सेवा बहाल हो गई है। जिलाधीश धीरेंद्र खडग़टा ने 14 और 15 अगस्त के लिए कर्फ्यू में और ढील दी है।

चंडीगढ़, हि.स.। नूंह में बीती 31 जुलाई को हुई हिंसा के बाद प्रशासन ने सोमवार से दिन के समय में कर्फ्यू हटा दिया है। नूंह में स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन भी प्रदेश के अन्य जिलों की तर्ज पर किया जाएगा।

सुबह 6 से रात 8 बजे तक लोगों की आवाजाही पर होगी छूट

31 जुलाई को हुई हिंसा की घटना के 13 दिन बाद इंटरनेट सेवा बहाल हो गई है। जिलाधीश धीरेंद्र खडग़टा ने 14 और 15 अगस्त के लिए कर्फ्यू में और ढील दी है। अब सुबह 6 से रात 8 बजे तक लोगों की आवाजाही पर छूट होगी। नूंह में हरियाणा के परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ध्वजारोहण करेंगे। हरियाणा सरकार ने हिंसा की घटना के बाद यहां चरणबद्ध तरीके से 13 अगस्त की रात 12 बजे तक इंटरनेट सेवाओं को बंद किया था। सोमवार को नूंह के हालात सामान्य हो गए। यहां न केवल इंटरनेट सेवाएं बहाल कर दी गईं बल्कि बाजारों में पहले की तरह लोगों का आवागमन दिखाई दिया।

कार्यक्रमों की तैयारी में जुटे विद्यार्थी

जिले के शिक्षण संस्थानों में विद्यार्थी स्वतंत्रता दिवस मनाने की तैयारी में जुट गए हैं। 15 अगस्त को होने वाले इस कार्यक्रम के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा डंबल और पीटी शो जैसे कार्यक्रमों की तैयारी में विद्यार्थी जुटे हुए हैं। जिला स्तर पर होने वाले कार्यक्रम के लिए पुलिस की परेड टुकड़ियां भी तैयारी कर रही हैं।

Advertisementspot_img

Also Read:

चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव: गठबंधन तोड़ने के बाद AAP और कांग्रेस ने घोषित किए उम्मीदवार, पूरी लिस्ट देखें

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। चंडीगढ़ में मेयर पद के लिए होने वाले नगर निगम चुनावों में इंडिया गठबंधन के सहयोगी दल, आम आदमी पार्टी (AAP)...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...