सरसों की फसल के बीच किसान कर रहा था अफीम की खेती, पुलिस ने छापा मारकर शख्स को किया गिरफ्तार

पुलिस को सूचना मिली कि फतेहाबाद शहर के साथ लगते गांव बीघड़ में किसान रमेश उर्फ गोलिया अपने खेत में सरसों की फसल के बीच प्रतिबंधित अफीम की खेती की है।
सरसों की फसल के बीच किसान कर रहा था अफीम की खेती (सांकेतिक तस्वीर)
सरसों की फसल के बीच किसान कर रहा था अफीम की खेती (सांकेतिक तस्वीर)

फतेहाबाद, एजेंसी। गांव बीघड़ में सरसों की फसल के साथ प्रतिबंधित अफीम की खेती करने का फतेहाबाद पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने गांव में छापा मारकर अफीम के पौधे उखाड़ कर कब्जे में लेकर एक व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया है।

किसान प्रतिबंधित अफीम की कर रहा था खेती

पुलिस को सूचना मिली कि फतेहाबाद शहर के साथ लगते गांव बीघड़ में किसान रमेश उर्फ गोलिया अपने खेत में सरसों की फसल के बीच प्रतिबंधित अफीम की खेती की है। इस पर दरियापुर पुलिस चौकी के एएसआई गुरपाल सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने खेत में दबिश दी।

पुलिस ने 472 पौधे उखाड़कर किए जब्स

पुलिस ने खेत में सरसों की फसल के बीच अफीम के पौधे दिखाई दिए, जिन पर फूल और फल लगे हुए थे। पुलिस ने यहां से रमेश उर्फ गोलियां निवासी बीघड़ को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने खेत में लगे अफीम के 472 पौधों को उखाड़कर जब्त कर लिया।

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in