back to top
31.1 C
New Delhi
Wednesday, March 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Nuh Violence: नूंह हिंसा को लेकर CM मनोहर लाल ने की बैठक, कहा- नहीं बख्शा जाएगा किसी भी उपद्रवी को

Nuh Violence:सीएम मनोहर लाल ने नूंह में हिंसा को लेकर बैठक की। इस बैठक में गृह मंत्री अनिल विज भी मौजूद रहे। सीएम ने कहा कि नूंह समेत सभी जगह स्थिति फिलहाल सामान्य है।

नूंह/गुरुग्राम, हि.स.। सीएम मनोहर लाल ने नूंह में हिंसा को लेकर बैठक की। इस बैठक में गृह मंत्री अनिल विज के अलावा हरियाणा के मुख्य सचिव और डीजीपी समेत सभी प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे सीएम ने कहा कि नूंह समेत सभी जगह स्थिति फिलहाल सामान्य है। कुल पांच लोगों (दो होमगार्ड और तीन आम नागरिक) की मौत की अभी तक खबर है। नूंह में जो कुछ भी हुआ वो दुर्भाग्यपूर्ण है। किसी भी उपद्रवी को छोड़ा नहीं जाएगा। सभी लोगों से अपील कि शांति बहाली के लिए आगे आएं।

भाईचारा बनाए रखने की अपील

नूंह घटना पर केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुज्जर ने कहा कि यह एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। मैं सभी से भाईचारा बनाए रखने की अपील करता हूं। हरियाणा में हिंसा भड़काने के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

सुरक्षाबलों की तीन कंपनियां भेजी गई

नूंह हरियाणा के नूंह में हिंसा प्रभावित इलाके में केंद्र सरकार से बातचीत के बाद सुरक्षाबलों की तीन कंपनियां भेजी गई हैं, ताकि उपद्रवग्रस्त इलाकों में शांति बहाल की जा सके। राज्य के गृह मंत्री अनिल विज ने सोमवार शाम को पत्रकारों के साथ बातचीत में यह जानकारी दी।

तीन कंपनियों को वहां पर एयर ड्राप किया जा रहा

विज ने सोमवार को नूंह में दो पक्षों के बीच हुई हिंसक घटना के संबंध में लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि नूंह में हुई घटना के संबंध में जानकारी मिलने के उपरांत वहां पर अतिरिक्त सुरक्षा बल भेजने के निर्देश दिए गए हैं। आसपास के जिलों से सुरक्षा बलों को वहां भेजने के लिए कहा गया है। विज ने कहा कि हमने केंद्र सरकार से भी बात की है और वहां से अभी तीन कंपनियों को वहां पर एयर ड्राप किया जा रहा है, ताकि वहां फंसे लोगों को बचाया जा सके। नूंह में फंसे लोगों को एयर लिफ्ट किया जाएगा। गृह मंत्री ने कहा कि मेवात में इंटरनेट बंद करने के भी निर्देश जारी कर दिए गए हैं, ताकि लोग अफवाह न फैला सकें। उन्होंने कहा कि हम वहां शीघ्र-अतिशीघ्र शांति बहाल करने की कोशिश कर रहे हैं।

लोगों को रेस्क्यू करने के लिए फोर्स पहुंची

उन्होंने कहा कि जहां-जहां भी लोग फंसे हुए हैं, उन्हें रेस्क्यू किया जा रहा है। वहां पर अतिरिक्त फोर्स भेजी जा रही है। विज ने बताया कि मेवात के एसपी छुट्टी पर थे लेकिन पलवल के एसपी के पास दोनों जिलों का चार्ज था। वह मौके पर उपस्थित हैं और लोगों को रेस्क्यू करने के लिए वह फोर्स लेकर वहां पहुंचे हैं।

शांति बहाली करना हमारी प्राथमिकता

नूंह में हुए उपद्रव में कुछ वाहनों को आग लगाए जाने के संबंध में पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि कुछ वाहनों को आग लगाने के फोटो उनके सामने आए हैं। उन सबका आंकलन बाद में किया जाएगा। फिलहाल शांति बहाली करना हमारी प्राथमिकता है। इस घटना के लिए कौन-कौन लोग दोषी हैं, इसके संबंध में बाद में कार्रवाई की जाएगी। क्या-क्या कमियां रही, उसे भी बाद में देखा जाएगा।

उपद्रवियों ने कुछ वाहनों को कर दिया आग के हवाले

उल्लेखनीय है कि सोमवार को नूंह में बृज मंडल जलाभिषेक यात्रा निकालने के दौरान दो गुटों में टकराव हो गया, जिसने बाद में हिंसक रूप ले लिया। उपद्रवियों ने कुछ वाहनों को आग के हवाले कर दिया। इस हिंसा में कई लोगों के चोटिल और घायल होने की सूचना है। स्थिति तनावपूर्ण लेकिन नियंत्रण में है। जिला प्रशासन ने एहतियात के तौर पर 2 अगस्त तक इंटरनेट सेवा निलंबित कर दी है। जिला उपायुक्त ने हालात पर विचार विमर्श के लिए आज देर रात दोनों पक्षों की एक बैठक बुलाई है, जिसमें शांति व्यवस्था बहाल करने पर विचार विमर्श किया जाएगा।

Advertisementspot_img

Also Read:

हरियाणा में अब 22 नहीं 23 जिले होंगे, 23वां जिला बना हांसी, CM नायब सिंह सैनी ने किया ऐलान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। हरियाणा राज्य में अब 22 नहीं, बल्कि 23 जिले होंगे। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हांसी विकास रैली के दौरान हांसी...
spot_img

Latest Stories

कुछ देशों में होली पर रंग खेलने पर हो सकती है कानूनी कार्रवाई, जानिए कौन से हैं वो देश?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में होली सिर्फ एक त्योहार...

Chandra Grahan 2026: साल का पहला चंद्र ग्रहण और होली का संयोग, जानें सूतक में किन कार्यों से रहें दूर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। फाल्गुन पूर्णिमा पर जहां एक ओर...

Skin Care Tips: ऑयली और डल स्किन से छुटकारा, समर में ऐसे रखें चेहरा फ्रेश और जवान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जैसे ही तापमान चढ़ता है, त्वचा...

Vastu Tips: घर में शांति बनाए रखने के लिए ये वास्तु उपाय, बनने लगेंगे सारे काम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जीवन में सुख समृद्धि अथवा...

Iran-Israel War का भारत पर क्या होगा असर, कैसे कच्चे तेल की कीमतों को करेगा प्रभावित?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अमेरिका और इजरायल ने शनिवार को...