गुरुग्राम के लोगों से नितिन गडगरी का वादा, जल्द ही जाम से मिलेगी निजात: एयरपोर्ट पहुंचने में लगेगी 15 मिनट

केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि अलग भाषा, अलग भेष, अलग-अलग रहन सहन होने के बावजूद हमारी संस्कृति एक है, यही भारत की विशेषता है।
गुरुग्राम के लोगों से नितिन गडगरी का वादा,  जल्द ही जाम से मिलेगी निजात
गुरुग्राम के लोगों से नितिन गडगरी का वादा, जल्द ही जाम से मिलेगी निजात

गुरुग्राम, हि.स.। केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि अलग भाषा, अलग भेष, अलग-अलग रहन सहन होने के बावजूद हमारी संस्कृति एक है, यही भारत की विशेषता है। हमारी भारतीय संस्कृति, मूल्यदृष्टि जीवन पद्धति, मूल्य दृष्टि परिवार पद्धति विश्व के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। यह बात उन्होंने सोमवार को भारत अंतरराष्ट्रीय सांस्कृतिक केंद्र के शिलान्यास अवसर पर आयोजित संस्कृति महोत्सव को संबोधित करते हुए कही।

गरीबी, महंगाई और बेरोजगारी आम

उन्होंने कहा कि स्वाभाविक रूप से हमारा इतिहास, हमारी संस्कृति हमारी विरासत, हमारा साहित्य, हमारी कलाएं इन सब बातों का जतन करना ही हमारे समाज की सबसे बड़ी आवश्यकता है। अपने इंग्लैंड दौरे का जिक्र करते हुए गडकरी ने कहा कि वहां के प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री ने हमारे देश की सबसे बड़ी समस्या के बारे में पूछा तो मैंने जनसंख्या को बताया। जिसके कारण गरीबी, महंगाई और बेरोजगारी आम है। जब उनसे इंग्लैंड की प्रमुख समस्या पूछी गई तो उन्होंने कहा कि यहां के युवा शादी में विश्वास ना करके रिलेशनशिप में रहना ज्यादा पसंद करते हैं। जिससे यहां का सामाजिक तारतम्य बिगड़ रहा है।

हमारे इतिहास संस्कृति विरासत से मिली

धर्मनिरपेक्षता पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि इसे समझना जरूरी हैं। व्यक्ति कभी भी धर्म निरपेक्ष नहीं हो सकता। उन्होंने कहा कि शासन धर्म निरपेक्ष होना चाहिए। उन्होंने सेकुलर शब्द पर कहा कि इसका अर्थ भी सर्व धर्म सम्भाव है। धर्म का संबंध कर्तव्य के साथ होता है। हिंदुत्व का अर्थ जीवन पद्धति है। हमारे इतिहास संस्कृति विरासत से मिली है। रामायण, महाभारत और साधु-संतों के मार्गदर्शन से मिली है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हमारी संस्कृति की रक्षा करते हुए और इस संस्कृति का महत्व पूरे विश्व के लोगों तक पहुंचाने में हमारे केंद्र की भूमिका बड़ी महत्वपूर्ण है। उन्हें खुशी है कि आज पूरे दुनिया में भारतीय संस्कृति से जुड़ी अनेक बातों पर रिसर्च हो रहा है।

गुरुग्राम को जल्द जाम से मुक्ति मिलेगी

नितिन गडकरी ने आगे कहा कि मोदी सरकार का लक्ष्य किसान, गरीब का कल्याण करना है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि गुरुग्राम के लोगों को जल्द ही जाम से मुक्ति मिल जाएगी। उन्होंने दिल्ली का रिंग रोड यूईआर-टू पानीपत से शुरू हो रहा है इससे एयरपोर्ट पहुंचने में 15 से 20 मिनट का समय लगेगा। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि छह महीने के अंदर यहां के लोगों को ट्रैफिक जाम से मुक्ति मिल जाएगी। द्वारका एक्सप्रेस-वे का काम भी पूरा हो रहा है। उसके ऊपर से सीधे सोहना तक जा सकते हैं। दिल्ली से जयपुर 2 घंटे में पहुंचा जा सकता है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में जो कूड़े के ढेर थे, उसका भी हमने सड़क निर्माण में प्रयोग किया है। 30 लाख टन कचरा रोड में डाला गया है।

Related Stories

No stories found.