हरियाणा के डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने मंगलवार को कहा कि हरियाणा सरकार महेंद्रगढ़ जिले में मंडोला-नारनौल स्टेट हाईवे का निर्माण कार्य शुरू करेगी। चौटाला ने कहा, ‘इसके अलावा दादरी-महेंद्रगढ़ सड़क की चौड़ाई बढ़ाई जाएगी और इसे फोर-लेन बनाया जाएगा।’ राज्य सरकार ने इसकी चौड़ाई बढ़ाने के लिए पैचवर्क के लिए 17.70 करोड़ स्वीकृत किए हैं।





