back to top
26.1 C
New Delhi
Sunday, April 5, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

फरीदाबाद : नशीले इंजेक्शनों की तस्करी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

क्राइम ब्रांच की टीम ने गुप्त सूत्रों की सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को अवैध नशे के इंजेक्शन सहित प्याली चौक से गिरफ्तार कर लिया।

फरीदाबाद, एजेंसी। क्राइम ब्रांच बॉर्डर प्रभारी संदीप कुमार व उनकी टीम ने अवैध नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को अवैध नशे के इंजेक्शन सहित गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बुधवार को बताया कि गिरफ्तार किया गया। आरोपी का नाम सुभाष है, जो सारण थाना एरिया का रहने वाला है।

आरोपी के कब्जे से अवैध नशे के 15 इंजेक्शन बरामद किए गए

क्राइम ब्रांच की टीम ने गुप्त सूत्रों की सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को अवैध नशे के इंजेक्शन सहित प्याली चौक से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से अवैध नशे के 15 इंजेक्शन बरामद किए गए जिसमें प्रत्येक इंजेक्शन में दो-दो एमएल दवा थी। आरोपी से जब इसके बारे में पूछताछ की गई तो वह आनाकानी करने लगा जिसके पश्चात उसे थाने लाकर उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज करके मामले में पूछताछ शुरू की गई।

आरोपी ने बताया कि नशे के इंजेक्शन वह मथुरा से लेकर आया

पूछताछ में सामने आया कि आरोपी नशा करने का आदी है और नशे की आपूर्ति के लिए ही नशा तस्करी करता है। आरोपी ने बताया कि नशे के इंजेक्शन वह मथुरा से लेकर आया था आरोपी ने बताया कि वह खुद भी इंजेक्शन का नशा करता है और अपना खर्चा निकालने के लिए इसे आगे बेच देता है। इसके साथियों के बारे में पूछताछ करके उनके खिलाफ भी कानून के तहत सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Advertisementspot_img

Also Read:

Chandigarh Blast: चंडीगढ़ में पंजाब BJP ऑफिस के बाहर धमाका, पूरे शहर में हाई अलर्ट जारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। चंडीगढ़ में पंजाब बीजेपी दफ्तर के बाहर एक धमाके (Chandigarh Blast) की आवाज सुनाई दी है। जिसके बाद बाहर खड़ी गाड़ियों...
spot_img

Latest Stories

Company Secretary क्या होता है? जानें कैसे बनाएं इस फील्ड में करियर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। यह बात स्वभाविक है कि आज...

Kolkata Port सीट पर कड़ा मुकाबला: TMC, BJP, कांग्रेस और वाम के बीच चौतरफा लड़ाई

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में कोलकाता...

रविवार का व्रत क्यों होता हैं खास, जानिए महत्त्व और व्रत विधि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। रविवार का दिन सूर्य देव...

चेहरे पर पड़े चेचक के दाग से हैं परेशान, अब घर पर ही कर सकेंगी इसका इलाज

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में हर...

Ravivar Mantra: रविवार को इस प्रकार करें सूर्य देव की पूजा अर्चना, इन मंत्रों का भी करें जाप

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। सूर्य भगवान की पूजा अर्चना...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵