back to top
16.1 C
New Delhi
Sunday, March 22, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

कुरुक्षेत्र महापंचायत बेनतीजा, किसानों ने दिल्ली-जम्मू मार्ग पर लगाया जाम, बजरंग पुनिया ने भी किया समर्थन

किसान नेताओं ने बताया कि दो बार प्रशासन से बातचीत हुई है। उन्होंने मुख्यमंत्री मनोहरलाल से करनाल में बात करने का भरोसा दिया लेकिन बाद में कहा कि वे चले गए हैं।

चंडीगढ़, हिन्दुस्थान समाचार। हरियाणा में सूरजमुखी पर एमएसपी की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे किसानों पर लाठीचार्ज के विरोध में सोमवार को कुरुक्षेत्र में हुई महापंचायत बेनतीजा रही। प्रशासन के साथ वार्ता विफल रहने के बाद किसानों ने दिल्ली-जम्मू मार्ग पर जाम लगा दिया। जाम में हजारों लोग फंस गए। जाम में फंसे लोगों को निकालने के लिए पुलिस ने दोनों ओर के ट्रैफिक को डायवर्ट कर दिया।

पहलवान बजरंग पुनिया ने दिया किसानों को समर्थन

हरियाणा के कुरुक्षेत्र में किसान महापंचायत में पहलवान बजरंग पुनिया ने किसानों को समर्थन देते हुए कहा कि हम यहां किसानों का समर्थन करने आए हैं। हम भी किसान परिवारों से आते हैं। हम उन किसानों के साथ खड़े रहेंगे जो सड़कों पर खड़े हैं। किसान आंदोलन के दौरान भी हम किसानों के साथ खड़े थे।

सरकार पूरे मामले को लेकर गंभीर नहीं

किसान नेताओं ने बताया कि दो बार प्रशासन से बातचीत हुई है। उन्होंने मुख्यमंत्री मनोहरलाल से करनाल में बात करने का भरोसा दिया लेकिन बाद में कहा कि वे चले गए हैं। इससे साफ है कि सरकार पूरे मामले को लेकर गंभीर नहीं है। इसलिए लाठी-डंडे पड़ें या जेल भेजें, अब हाइवे जाम किया जाएगा।

कई राज्यों के किसानों ने किया विरोध प्रदर्शन

किसानों ने सोमवार को सूरजमुखी को लेकर एमएसपी दिलाओ-किसान बचाओ रैली का आयोजन किया। इसमें हरियाणा के अलावा राजस्थान, पंजाब, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और यूपी से हजारों की संख्या में किसान पहुंचे। किसान सूरजमुखी पर एमएसपी और किसान नेता गुरनाम चढ़ूनी व दूसरे नेताओं की रिहाई की मांग कर रहे थे।

एक किसान पर लाठी पड़ेगी तो पूरे देश का किसान होगा इकट्ठा

किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा कि किसानों ने एमएसपी की मांग की तो उन्हें लाठियां मिलीं। टिकैत ने ऐलान किया कि सरकार चढूनी को तुरंत रिहा करे वर्ना आंदोलन को तेज किया जाएगा। एक किसान पर लाठी पड़ेगी तो पूरे देश का किसान इकट्ठा होगा। किसान नेता सुरेश कोच ने कहा कि जब तक बात सूरजमुखी की है, तब तक बात गुरनाम सिंह चढूनी समेत 9 किसानों को छोड़ने की है।

किसानों की आज दो बार प्रशासन के साथ हुई वार्ता

रैली में पहलवान बजरंग पूनिया भी पहुंचे। उन्होंने कहा कि पहले किसान अजय मिश्रा टेनी के खिलाफ लड़ रहे थे। हम बृजभूषण के खिलाफ लड़ रहे हैं। किसी पर एक्शन नहीं हुआ। किसानों को सड़क पर खड़े देखकर दुख होता है। हम भी ऐसे ही परिवारों से हैं। हम जितने भी खिलाड़ी हैं, हम आपके साथ हैं। किसानों की आज दो बार प्रशासन के साथ वार्ता हुई। बातचीत में कोई हल नहीं निकलने पर किसानों ने दिल्ली-जम्मू मार्ग पर यातायात अवरुद्ध कर दिया।

Advertisementspot_img

Also Read:

चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव: गठबंधन तोड़ने के बाद AAP और कांग्रेस ने घोषित किए उम्मीदवार, पूरी लिस्ट देखें

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। चंडीगढ़ में मेयर पद के लिए होने वाले नगर निगम चुनावों में इंडिया गठबंधन के सहयोगी दल, आम आदमी पार्टी (AAP)...
spot_img

Latest Stories

बार-बार हो रहा है डैंड्रफ, तो इन बातों को न करें नजरअंदाज

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अगर आपको बार-बार डैंड्रफ का...

Ravivar Mantra: आज रविवार के दिन इन मंत्रों का करें जाप, सूर्य भगवान हर मनोकामना करेंगे पूरी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। रविवार के दिन सूर्य भगवान...

Astro Today 22 March 2026: कन्या राशि – आर्थिक स्थिति मज़बूत रहेगी, सट्टेबाज़ी से दूर रहना होगा

धन लाभ: आर्थिक स्थिति मज़बूत रहेगी। शेयर बाज़ारसे अच्छा...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵