back to top
25.1 C
New Delhi
Friday, March 6, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

इंटरनेशनल रेसलर रौनक गुलिया ने हाथ की नस काटकर सुसाइड करने की कोशिश की, तिहाड़ जेल पर लगा बदनाम करने का आरोप

दिल्ली की तिहाड़ जेल के जेलर पर बदनाम करने का आरोप लगाते हुए इंटरनेशनल रेसलर रौनक गुलिया ने हाथ की नस काटकर सुसाइड करने का प्रयास किया है।

हिसार, हि.स.। दिल्ली की तिहाड़ जेल के जेलर पर बदनाम करने का आरोप लगाते हुए इंटरनेशनल रेसलर रौनक गुलिया ने हाथ की नस काटकर सुसाइड करने का प्रयास किया है। ऐन मौके पर पहुंचे रौनक के कोच ने उसे तुरंत एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया। बताया जा रहा है कि इंटरनेशनल रेसलर रौनक गुलिया व उसके पति अंकित गुलिया के खिलाफ दिल्ली की तिहाड़ जेल के जेलर दीपक शर्मा ने ठगी का केस दर्ज करवाया है। ठगी का केस दर्ज होने की बात सामने आने के बाद से वह परेशान चल रही थी। इसी से परेशान होकर रौनक गुलिया ने मंगलवार शाम को सुसाइड का प्रयास करते हुए अपने हाथ की नस काट ली।

इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया वीडियो, खुद को बताया बेकसूर

नस काटने से पहले उसने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर की, जिसमें उसने खुद को बेकसूर बताया। ऐन मौके पर उसके कोच ने उसकी वीडियो देख ली और मौके पर पहुंचकर उसे निजी अस्पताल में भर्ती करवाया। हिसार पुलिस ने रौनक के बयान दर्ज जांच शुरू कर दी है।

ठगी के आरोपों को गलत बताया

रौनक ने इंस्टाग्राम पर अपनी वीडियो शेयर करते हुए कहा कि आज यह उसकी लास्ट वीडियो है। उसके खिलाफ एक न्यूज चल रही है। जेलर उसके नाम से वायरल कर रहा है कि 51 लाख रुपए ठग लिए। जबकि उस तारीख को वह आउट ऑफ इंडिया थी। जिस कंपनी को बंद हुए साल भर से हुआ, उस कंपनी का नाम ले रहा है, मैं फरार नहीं हूं, मैं तो ट्रायल दे रही हूं।

करियर खत्म करने की दी धमकी

रौनक गुलिया के अनुसार जेलर दीपक के उसके पास फोन आने लगे और उसके पति अंकित के बारे में पूछने लगे। उसके बाद उसके पति ने उसके बारे बताया। इसके बाद से वह और उसका पति अलग अलग रहने लग गए। दीपक जेलर ने उसे फोन पर धमकी देनी शुरू कर दी कि उसके पति अंकित के पैसे तुझे देने पड़ेंगे। जेलर दीपक शर्मा कभी उसे पुलिस द्वारा, कभी गुंडों द्वारा धमकी देने लगा कि तेरा करियर खत्म कर दूंगा। उधर, दिल्ली के तिहाड़ जेल के जेलर दीपक शर्मा ने पहलवान रौनक गुलिया और उसके पति अंकित गुलिया पर 51 लाख रुपए की ठगी करने का मामला दर्ज करवाया है।

Advertisementspot_img

Also Read:

पूर्व डिप्टी CM सुखजिंदर सिंह रंधावा बाल-बाल बचे! जयपुर में Air India की लैंडिंग की पहली कोशिश फेल, दूसरी सफल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। 28 जनवरी 2026 को राजस्थान की राजधानी जयपुर में एयर इंडिया के एक विमान की लैंडिंग फेल हो गई। इस विमान...
spot_img

Latest Stories

…तो IND vs NZ मुकाबले में बारिश डालेगी खलल? जानिए अहमदाबाद का मौसम अपडेट

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। टी20 विश्व कप का समापन 8...

पूर्व BJP विधायक ने फिर उगला जहर, बोले- मुसलमान आज के राक्षस, उन्हें खत्म करना जरूरी है

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पूर्व BJP विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह...

UP Politics: कांशीराम जयंती पर शक्ति प्रदर्शन करेगी BSP, मायावती कर सकती हैं चुनावी शंखनाद

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश चुनावों के मद्देनजर बहुजन...