back to top
22.1 C
New Delhi
Tuesday, March 3, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Haryana News: किसान आंदोलन के मद्देनजर हरियाणा के सात जिलों में आज से तीन दिन बंद रहेंगी इंटरनेट सेवाएं

Haryana News: किसानों के दिल्ली कूच को देखते हुए प्रदेश के अंबाला, कुरूक्षेत्र, कैथल, जींद, हिसार, फतेहाबाद व सिरसा जिलों में 11 फरवरी को सुबह छह बजे से 13 फरवरी की रात 12 बजे तक इंटरनेट सेवाएं बंद...

चंडीगढ़, (हि.स.)। किसानों के दिल्ली कूच व हरियाणा की सीमा में आंदोलन को देखते हुए हरियाणा सरकार ने रविवार से प्रदेश के सात जिलों में तीन दिन के लिए इंटरनेट सेवाओं को बंद करने का फैसला लिया है। यह सभी जिले पंजाब की सीमा से सटे हुए हैं।

इन जिलों इंटरनेट सेवाएं रहेंगी बंद

प्रदेश के गृह सचिव टीवीएसएन प्रसाद द्वारा जारी आदेशों में कहा गया है कि किसानों के दिल्ली कूच को देखते हुए प्रदेश के अंबाला, कुरूक्षेत्र, कैथल, जींद, हिसार, फतेहाबाद व सिरसा जिलों में 11 फरवरी को सुबह छह बजे से 13 फरवरी की रात 12 बजे तक इंटरनेट सेवाएं बंद रहेंगी। आदेशों के अनुसार इस दौरान सोशल मीडिया पर बल्क मैसेज पूरी तरह से बैन रहेगा।

कारपोरेट व घरेलू लाइन सुचारू रूप से जारी रहेंगी

वाट्सअप, फेसबुक, ट्वीटर आदि के माध्यम से मैसेज नहीं भेजे जा सकेंगे। आम जनता की सुविधा को देखते हुए इस अवधि के दौरान व्यक्तिगत मैसेज भेजने, मोबाइल फोन रीचार्ज करने, बैंकिंग एसएमएस, वायस कॉल, ब्राडबैंड के माध्यम से इंटरनेट सर्विस, लीज लाइन, कारपोरेट व घरेलू लाइन सुचारू रूप से जारी रहेंगी।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

AAP विधायक नरिंदर कौर को BJP के टिकट ऑफर के दावे पर बढ़ा सियासी विवाद, जानिए टिकट ऑफर पर क्या बोले CM सैनी

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और आम आदमी पार्टी की विधायक नरिंदर कौर भरज के बीच बयानबाज़ी तेज हो गई...
spot_img

Latest Stories

कुछ देशों में होली पर रंग खेलने पर हो सकती है कानूनी कार्रवाई, जानिए कौन से हैं वो देश?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में होली सिर्फ एक त्योहार...

Chandra Grahan 2026: साल का पहला चंद्र ग्रहण और होली का संयोग, जानें सूतक में किन कार्यों से रहें दूर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। फाल्गुन पूर्णिमा पर जहां एक ओर...

Vastu Tips: घर में शांति बनाए रखने के लिए ये वास्तु उपाय, बनने लगेंगे सारे काम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जीवन में सुख समृद्धि अथवा...

Holi Special: गुझिया तलते वक्त क्यों फटती है? जानें आसान समाधान, इस खास रेसिपी को अपनाएं

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। होली के त्योहार पर गुझिया सबसे...

CIBIL में फंसा लोन स्टेटस, अपनाएं ये स्मार्ट स्टेप्स और बचाएं अपना क्रेडिट स्कोर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आपने अपना लोन पूरी तरह...