back to top
20.1 C
New Delhi
Monday, March 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

हिसार में आंगनवाड़ी वर्कर व हेल्पर यूनियन ने दिया धरना

हिसार, 12 जुलाई (हि.स.)। आंगनवाड़ी वर्कर व हेल्पर यूनियन ने सोमवार को अपनी मांगों के समर्थन में लघु सचिवालय के बाहर धरना दिया और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। बाद में आंगनवाड़ी महिलाओं ने नायब तहसीलदार के माध्यम से विभाग की निदेशक को ज्ञापन भेजा। लघु सचिवालय के बाहर दिए गए धरने की अध्यक्षता सुशीला हांसी ने की जबकि जिला सचिव कृष्णा शर्मा ने संचालन किया।

धरने को संबोधित करते हुए सीटू जिला सचिव कामरेड सुरेश कुमार ने कहा कि हरियाणा सरकार आंगनवाड़ी वर्करों से ऑनलाइन काम का दबाव बना रही है जबकि स्मार्टफोन के बगैर यह कार्य संभव नहीं है। रिचार्ज का पैसा भी सरकार नहीं दे रही है। आज इस महंगाई के जमाने में आंगनवाड़ी सेंटर का शहर में कम से कम 5000 रुपये और ग्रामीण इलाके में 2000 रुपये से कम कोई किराया नहीं है। सरकार शहर में 1500 रुपए और ग्रामीण में 200 रुपये सेंटर का किराया देती है। यह किराया भुगतान किये भी दो साल हो चुके हैं। इसी प्रकार आंगनवाड़ी सेंटरों में बिजली पीने का साफ पानी, पंखे, झाडू, अलमारी सहित तमाम जरूरत का सामान नहीं दिया जा रहा। अनेक जगह छह महीने से मानदेय भी नहीं दिया जा रहा है। केंद्र सरकार ने 1500 रुपए वर्कर की बढ़ोतरी और हेल्पर की 750 रुपये बढ़ोतरी की घोषणा की थी जो अभी तक हरियाणा सरकार ने लागू नहीं की है।यूनियन की जिला सचिव कृष्णा शर्मा व सुशीला ने बताया कि जब तक हमारी मांगों पर सरकार ध्यान नहीं देगी हम चुप नहीं बैठेंगे। धरने को संतोष जांगड़ा अग्रोहा, सुदेश उकलाना, संतोष व मुकेश आदमपुर, किसान सभा के जिला सचिव सतबीर सिंह धायल, सूबे सिंह बूरा, रतन सिंह, लक्ष्मण शाहपुर, प्रेम सातरोड व रमेश सैनी आदि लोगों ने संबोधित किया।

हिन्दुस्थान समाचार/राजेश्वर/संजीव

Advertisementspot_img

Also Read:

हरियाणा में अब 22 नहीं 23 जिले होंगे, 23वां जिला बना हांसी, CM नायब सिंह सैनी ने किया ऐलान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। हरियाणा राज्य में अब 22 नहीं, बल्कि 23 जिले होंगे। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हांसी विकास रैली के दौरान हांसी...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...