back to top
26.1 C
New Delhi
Thursday, March 5, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Haryana Politics: नायब सिंह सैनी ने ली हरियाणा के सीएम पद की शपथ, राज्यपाल ने दिलाई पद एवं गोपनीयता की शपथ

Nayab Singh Saini Oath: हरियाणा के सियासत में आज मंगलवार को बड़ा फेरबदल हुआ। जिसके बाद नायब सिंह सैनी ने राज्य के नए सीएम के रूप में शपथ ले ली है।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हरियाणा के सियासत में आज मंगलवार को बड़ा फेरबदल हुआ। जिसके बाद नायब सिंह सैनी ने राज्य के नए सीएम के रूप में शपथ ले ली है। हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

नायब मंत्रिमंडल में इन मंत्रियों को मिली जगह

शपथ लेने से पहले नायब सिंह सैनी ने मनोहर लाल के पैर छूकर आर्शीवाद लिया। नायब सिंह सैनी के बाद कंवर पाल गुर्जर ने भी मंत्री पद और गोपनीयता की शपथ ली। कंवर पाल गुर्जर खट्टर सरकार में शिक्षा मंत्री थे। इसके साथ मूलचंद शर्मा ने भी मंत्री पद की शपथ ली। मूलचंद शर्मा पिछली सरकार में परिवहन मंत्री के तौर पर कार्य कर चुके है। इसके साथ मनोहर सरकार में बिजली मंत्री रहे रणजीत सिंह चौटाला ने भी नई सरकार में मंत्री पद की शपथ ली है। और नायब मंत्रिमंडल में मनोहर सरकार के कृषि मंत्री जेपी दलाल को भी मंत्री पद की शपथ दिलाई गई है। इसके साथ पिछली सरकार में सहकारिता मंत्री रहें डॉ. बनवारी लाल ने भी मंत्री पद की शपथ ली है। चंडीगढ़ स्थित राजभवन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में जेजेपी के चार विधायक जोगीराम सिहाग, ईश्वर सिंह, देवेंद्र बबली और रामनिवास सूरज खेड़ा शामिल हुए है। बता दें, शपथ ग्रहण समारोह के दौरान अनिल विज नदारद रहे।

आज मनोहर लाल खट्टर ने सीएम पद से दिया था इस्तीफा

अपको बता दें आज मनोहर लाल खट्टर ने हरियाणा के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। जिसके बाद नायब सिंह सैनी को हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने CM पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इससे पहले हरियाणा बीजेपी के अध्यक्ष नायब सिंह सैनी को विधायक दल की मीटिंग में बीजेपी विधायक दल का नेता चुना गया था। नायब सिंह सैनी हरियाणा बीजेपी के अध्यक्ष थे। वह साल 2019 में कुरुक्षेत्र सांसद रहे थे। नायाब सिंह सन् 2009 में भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा हरियाणा के प्रदेश महामंत्री के पद पर आसीन थे।

कौन हैं नायब सिंह सैनी?

नायब सिंह सैनी हरियाणा बीजेपी के अध्यक्ष हैं। वह साल 2019 में कुरुक्षेत्र सांसद रहे थे। नायाब सिंह सन् 2009 में भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा हरियाणा के प्रदेश महामंत्री के पद पर आसीन थे। साल 2012 में भाजपा ने उनको जिलाध्यक्ष बनाया था। सन् 2014 मे नायाब नारायण गढ़ विधानसभा से विधायक बने और फिर साल 2015 में हरियाणा सरकार में राज्य मंत्री भी रहें थे। सैनी अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) से ताल्लुक रखते हैं। नायब सिंह को मुख्यमंत्री मनोहर लाल का खास भी समझा जाता है।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

AAP विधायक नरिंदर कौर को BJP के टिकट ऑफर के दावे पर बढ़ा सियासी विवाद, जानिए टिकट ऑफर पर क्या बोले CM सैनी

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और आम आदमी पार्टी की विधायक नरिंदर कौर भरज के बीच बयानबाज़ी तेज हो गई...
spot_img

Latest Stories

कुछ देशों में होली पर रंग खेलने पर हो सकती है कानूनी कार्रवाई, जानिए कौन से हैं वो देश?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में होली सिर्फ एक त्योहार...

Chandra Grahan 2026: साल का पहला चंद्र ग्रहण और होली का संयोग, जानें सूतक में किन कार्यों से रहें दूर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। फाल्गुन पूर्णिमा पर जहां एक ओर...