back to top
19.1 C
New Delhi
Wednesday, March 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Haryana News: स्टील मैन पहलवान बिजेंद्र सिंह ने अपनी आंखों से 10 KG वजन उठाकर बनाया एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड

Haryana News: स्टील मैन पहलवान बिजेंद्र सिंह ने आंखों से 10 किलोग्राम वजन को उठाकर ओएमजी बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज करवाया।

भिवानी, हि.स.। सकारात्मक सोच के साथ युवाओं को नशे की गर्त से निकालते हुए उनके बेहतर भविष्य के लिए एक नई राह प्रदान करने तथा युवाओं को नशा व फास्ट फूड जैसे जहर व सामाजिक बुराई से दूर रखने के उद्देश्य से अखिल भारतीय युवा जनकल्याण संगठन के अध्यक्ष स्टील मैन पहलवान बिजेंद्र सिंह अपने शक्ति प्रदर्शनों के माध्यम से नशे की गर्त में फंसे युवाओं की सोच बदलने का प्रयास कर रहे है।

कड़ी में 65वां शक्ति प्रदर्शन करते हुए एक ओर नया विश्व बनाया रिकॉर्ड

इसी कड़ी में बुधवार को स्थानीय तिगड़ाना मोड स्थित केसीएम आर्मी हाई स्कूल में स्टील मैन पहलवान बिजेंद्र सिंह ने अपने 100 शक्ति प्रदर्शन के अभियानों की कड़ी में 65वां शक्ति प्रदर्शन करते हुए एक ओर नया विश्व रिकॉर्ड बनाया।

अमनदीप मलिक एवं प्राचार्या प्रमिला चौधरी ने की

इस दौरान स्टील मैन पहलवान बिजेंद्र सिंह ने आंखों से 10 किलोग्राम वजन को उठाकर ओएमजी बुक ऑफ वल्र्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज करवाया। इस दौरान पहलवान बिजेंद्र सिंह ने हाथों से 50 मीटर तक बस खींचकर, 50 किलोग्राम के युवक को दांतों से उठाकर 50 मीटर तक दौड़ लगाना तथा कू्रजर गाड़ी को अपने शरीर के ऊपर से गुजरवाया तथा नशे से दूर रहने का आह्वान किया। कार्यक्रम में बतौर मुख्यअतिथि हरियाणा नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो भिवानी व चरखी दादरी यूनिट के इंचार्ज विरेंद्र सिंह ने शिरकत की तथा अध्यक्षता स्कूल संचालक अमनदीप मलिक एवं प्राचार्या प्रमिला चौधरी ने की। इस दौरान पहलवान बिजेंद्र सिंह व मुख्यअतिथि ने उपस्थित सभी लोगों को पंपलेट वितरित किए तथा नशे से दूर रहने का संकल्प भी दिलाया।

युवाओं को नशे को छोडक़र खेलों की तरफ बढऩा चाहिए

इस मौके पर पहलवान बिजेंद्र सिंह ने कहा कि देश व समाज की तरक्की के लिए नशा जैसे जहर व सामाजिक बुराई के खिलाफ सामाजिक आंदोलन की जरूरत है, जिसमें समाज के प्रत्येक व्यक्ति की भागीदारी आवश्यक है, तभी इस जहर से देश के भविष्य को बचा सकते है। उन्होंने कहा कि देश के बेहतर कल के लिए युवाओं को आज ही नशे की लत को त्यागना होगा।इस मौके पर मुख्य अतिथि हरियाणा नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो भिवानी व चरखी दादरी के इंचार्ज विरेंद्र सिंह ने कहा कि समाज व देश के उज्ज्वल भविष्य के लिए युवाओं को नशे को छोडक़र खेलों की तरफ बढऩा चाहिए। उन्होंने पहलवान बिजेंद्र सिंह के अभियान की सराहना करते हुए कहा कि प्रत्येक सामाजिक संगठनों को इस तरह के अभियान में सहयोग करना चाहिए, ताकि देश का भविष्य बेहतर बनाया जा सकें।

Advertisementspot_img

Also Read:

हरियाणा में अब 22 नहीं 23 जिले होंगे, 23वां जिला बना हांसी, CM नायब सिंह सैनी ने किया ऐलान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। हरियाणा राज्य में अब 22 नहीं, बल्कि 23 जिले होंगे। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हांसी विकास रैली के दौरान हांसी...
spot_img

Latest Stories

कुछ देशों में होली पर रंग खेलने पर हो सकती है कानूनी कार्रवाई, जानिए कौन से हैं वो देश?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में होली सिर्फ एक त्योहार...

Chandra Grahan 2026: साल का पहला चंद्र ग्रहण और होली का संयोग, जानें सूतक में किन कार्यों से रहें दूर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। फाल्गुन पूर्णिमा पर जहां एक ओर...

Vastu Tips: घर में शांति बनाए रखने के लिए ये वास्तु उपाय, बनने लगेंगे सारे काम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जीवन में सुख समृद्धि अथवा...

Holi Special: गुझिया तलते वक्त क्यों फटती है? जानें आसान समाधान, इस खास रेसिपी को अपनाएं

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। होली के त्योहार पर गुझिया सबसे...

CIBIL में फंसा लोन स्टेटस, अपनाएं ये स्मार्ट स्टेप्स और बचाएं अपना क्रेडिट स्कोर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आपने अपना लोन पूरी तरह...