back to top
23.1 C
New Delhi
Tuesday, March 24, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Haryana Bus Accident: हरियाणा के जींद में बस और क्रूजर में टक्कर, 5 की मौत, 15 लोग घायल

Haryana Bus Accident: हरियाणा के भिवानी- जींद मार्ग पर बीबीपुर गांव के पास भिवानी रोडवेज की एक बस और क्रूजर जीप की आमने- सामने टक्कर हो गई। जिससे 5 लोगों की मौत हो गई,जबकि 15 लोग गंभीर रूप से घायल है।

Haryana Bus Accident: हरियाणा के भिवानी- जींद मार्ग पर एक बड़े हादसे की खबर सामने आ रही है। आपको बता दें कि गांव बीबीपुर के पास भिवानी रोडवेज की एक बस और क्रूजर जीप की आमने- सामने टक्कर हो गई। जिससे इस भयानक सड़क हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि 15 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए है।

घायलों को अस्पताल में किया भर्ती

आपको बता दें हरियाणा के भिवानी- जींद मार्ग पर बीबीपुर गांव के पास भिवानी रोडवेज की एक बस और क्रूजर की आमने- सामने टक्कर हो गई। इस टक्कर में 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि 15 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए है। आनन-फानन में घायलों को रोहताश ढुल नागरिक अस्पताल के इमरजेंसी में भर्ती कर दिया गया है। हादसा इतना भयंकर है कि अस्पताल के Emergency वार्ड में हाहाकार मचा हुआ है।

मौके पर पहुंचे डीएसपी रोहताश

डीएसपी रोहताश ढुल ने बताया कि भिवानी डिपो की एक बस शनिवार सुबह साढ़े नौ बजे जींद बस स्टैंड से रवाना हुई थी, जब वह भिवानी रोड पर बीबीपुर गांव के पास पहुंची तो सवारी लेकर आ रही क्रूजर जीप कार को ओवरटेक करने के चक्कर में सामने से टकरा गई। उन्होने कहा कि इस हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि महिला एक बच्चा समेत 15 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिन्हे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। मृतकों के शवों को क्रूजर से बाहर निकाला जा रहा मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद है। फिलहाल मृतकों के शवों की अभी पहचान नहीं हो पाई है।

यह भी पढ़ें- Rahul Gandhi: सोनीपत में दिखा राहुल गांधी का नया अवतार; चलाया ट्रैक्टर, रोपे धान किसानों से की बातचीत

Advertisementspot_img

Also Read:

हरियाणा में अब 22 नहीं 23 जिले होंगे, 23वां जिला बना हांसी, CM नायब सिंह सैनी ने किया ऐलान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। हरियाणा राज्य में अब 22 नहीं, बल्कि 23 जिले होंगे। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हांसी विकास रैली के दौरान हांसी...
spot_img

Latest Stories

यशवंत नाम का मतल-Yashwant Name Meaning

Yashwant Name Meaning - यशवंत नाम का मतलब: Endowed...

Skill Based Jobs: स्कूल पास करते ही इन फील्ड्स में बनाएं करियर, महीने के हजारो रुपये कमा लेंगे

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बढ़ती जनसंख्या और कम होते अवसर...

मां दुर्गा ने क्यों लिया कालरात्रि का विकराल रूप, जानिए ये अद्भुत कथा

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। मां दुर्गा के अनेकों रूप...

क्या ट्रैफिक पुलिस आपकी गाड़ी की चाबी निकाल सकती है? जानिए क्या कहता है Motor Vehicles Act

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आपने रास्ते में सफर के दौरान...

13 साल बाद खत्म हुआ सांसों से संघर्ष, Harish Rana का निधन

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। गाजियाबाद के रहने वाले Harish Rana...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵