back to top
20.1 C
New Delhi
Monday, March 23, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Haryana Assembly: हरियाणा में नायब सरकार पर मंडराया खतरा, 3 निर्दलीय MLA ने छोड़ा साथ; बताई वजह

Haryana News: बीजेपी को हरियाणा में बड़ा झटका लगा है। 3 निर्दलीय विधायकों ने विधानसभा में बीजेपी से समर्थन वापस ले लिया है।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हरियाणा में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की सरकार खतरे में आ गई है। लोकसभा चुनाव के बीच राज्य में बीजेपी सरकार के समर्थन दे रहे 3 निर्दलीय विधायकों पुंडरी से रणधीर गोलन, नीलोखेड़ी से धर्मपाल गोंदर, चरखी दादरी से विधायक सोमवीर सांगवान ने अपना समर्थन वापस ले लिया है।

क्या है वजह?

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की कुर्सी पर खतरा मंडरा रहा है। लोकसभा चुनाव के बीच हरियाणा में बीजेपी को भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है। मीडिया रिपोर्टस् के अनुसार, तीनों निर्दलीय विधायकों ने कहा कि वो सरकार की नीतियों से खुश नहीं थे इसलिए बीजेपी सरकार से अपना समर्थन वापस ले रहे हैं।

हरियाणा में बीजेपी की जा सकती है कुर्सी?

हरियाणा विधानसभा में कुल 90 सीटें हैं जिसमें से बीजेपी के पास 41 सीटें हैं। इसके अलावा बीजेपी के पास 6 निर्दलीय विधायकों का समर्थन प्राप्त था। लेकिन 3 निर्दलीयों ने अपना समर्थन वापस ले लिया अब बीजेपी 44 में ही सिमट के रह गई। हरियाणा विधानसभा में बहुमत का आंकड़ा 46 है। ऐसे में कांग्रेस भी अपनी सरकार बनाने के लिए कूद सकती है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की सरकार का दामन छोड़ने वाले तीनों विधायक इस समय कांग्रेस के दिग्गज नेता और हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा के संपर्क में हैं।

क्या है बीजेपी का अगला दांव?

हरियाणा की 90 विधानसभा सीटों में से 10 सीटों पर NDA की सहयोगी दल रह चुकी जननायक जनता पार्टी (JJP) के पास है। आपको बता दें कि JJP के 7 विधायकों में पार्टी से नाराजगी चल रही है। इस बात का फायदा बीजेपी उठा सकती है। सूत्रों के अनुसार, बीजेपी JJP के नाराज विधायकों से संपर्क करने में जुटी है। विधानसभा के पट पर जब उपचुनाव होंगे तब बीजेपी के पास 44 वोट पहले से मौजुद हैं ऐसे में JJP के 7 विधायकों ने बीजेपी के समर्थन में क्रॉस वोटिंग की या फिर अगर विधानसभा में उपस्थित न रहें तो बीजेपी आसानी से विश्वासमत हासिल कर लेगी।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

West Bengal Assembly Election 2026: Diamond Harbour सीट पर BJP के लिए कड़ी चुनौती, TMC का रहा है दबदबा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में Diamond Harbour सीट एक बार फिर चर्चा का केंद्र बनी हुई है। इस सीट पर...
spot_img

Latest Stories

Travel Tips: दोस्तों के साथ घूमने का बनाएं परफेक्ट प्लान, बैग पैक करें और निकल पड़ें

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। मार्च और अप्रैल का महीना...

Vastu Tips: इस प्रकार खुलेगा आपकी किस्मत का ताला, करना होगा बस ये खास उपाय

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हर व्यक्ति चाहता है कि...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵