सीएम ने विज्ञान विश्वविद्यालय के काम में तेजी लाने का दिया निर्देश, प्राचीन भारतीय ज्ञान को बढ़ाने का होगा काम

सीएम ने अशोक सिंघल वेद विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के प्रस्तावित स्थल का किया निरीक्षण।
मुख्यमंत्री मनोहर लाल
मुख्यमंत्री मनोहर लालGoogle

गुरुग्राम, (हि.स.)। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने शुक्रवार को जिला के गांव मुबारिकपुर के समीप अशोक सिंघल वेद विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के लिए प्रस्तावित स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने विश्वविद्यालय प्रबंधन व जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ इस संस्थान के निर्माण से जुड़ी औपचारिकताओं की समीक्षा की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

सीएम मनोहर लाल ने विश्वविद्यालय के लिए प्रस्तावित स्थल के आस-पास सडक़ तंत्र को विकसित करने तथा निर्माण से संबंधित आवश्यक कार्यों को लेकर अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि भारतीय ज्ञान परंपरा को आगे बढाने में यह एक महत्वपूर्ण संस्थान होगा। ऐसे में इस संस्थान के निर्माण से जुड़ी सभी औपचारिकताएं समयबद्ध तरीके से पूर्ण की जाएं। उन्होंने विश्वविद्यालय के भवन के मानचित्र का अवलोकन किया और संस्थान तक रोड क्नेक्टिविटी के लिए प्रस्तावित विकल्पों का स्वयं मौके पर जाकर निरीक्षण किया।

उल्लेखनीय है कि अशोक सिंघल वेद विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के लिए गांव मुबारिकपुर के समीप 40 एकड़ भू-खण्ड चिन्ह्ति किया जा चुका है। इस विश्वविद्यालय में प्राचीन भारतीय ज्ञान के साथ-साथ आधुनिक पद्धतियों पर आधारित कोर्सिज करवाएं जाएंगे। यह अपनी तरह का एक अनूठा शिक्षण संस्थान होगा। मुख्यमंत्री को निरीक्षण के दौरान डीसी निशांत कुमार यादव ने संस्थान से जुड़ी आवश्यक जानकारी दी। इस दौरान विश्वविद्यालय प्रबंधन की ओर से सुदर्शन शर्मा, दिनेश शास्त्री, शिव कुमार शास्त्री उपस्थित रहे। वहीं, पुलिस कमिश्नर विकास अरोड़ा, सीपीओ वत्सल वशिष्ठ सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे।

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in