back to top
23.1 C
New Delhi
Sunday, March 15, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

फरीदाबाद पुलिस ने गश्त कर ट्रैफिक, सुरक्षा जैसी समस्याओं से निजात दिलाने दिया आश्वासन

पुलिस ने थाना सेक्टर-7, एरिया सेक्टर 7-10 मार्किट, बाटा मोड, रामनगर बस्ती व थाना एरिया के रिहायशी इलाके में पैदल गश्त कर जगह-जगह रुककर लोगों की समस्याएं पूछी।

फरीदाबाद, एजेंसी। थाना सेक्टर-7 प्रभारी ने अपने इलाके में आने वाली पुलिस चौकियों के इंचार्ज के साथ सयुक्त रूप से शुक्रवार को इलाके में लोगों की समस्याओं को सुना और उनकी समस्याओं से निजात दिलाने का आश्वासन दिया। सेक्टर-7 प्रभारी नवीन कुमार, चौकी सेक्टर-11 प्रभारी प्रदीप कुमार, चौकी सेक्टर-8 प्रभारी राजेश कुमार, चौकी सेक्टर-3 प्रभारी सीमा रानी व पुलिस टीम ने शहर की सड़कों पर पैदल गश्त की।

पुलिस ने कई इलाकों में जाकर-जाकर लोगों की सुनी समस्या

पुलिस ने थाना सेक्टर-7, एरिया सेक्टर 7-10 मार्किट, बाटा मोड, रामनगर बस्ती व थाना एरिया के रिहायशी इलाके में पैदल गश्त कर जगह-जगह रुककर लोगों की समस्याएं पूछी। लोगों ने सेक्टर 7-10 के चौक पर जाम की समस्या बताई। पुलिस अधिकारियों ने प्लान बनाकर मार्किट को जाम मुक्त करने का आश्वासन दिया। पुलिस अधिकारियों ने शहरवासियों को सुरक्षा के प्रति भी आश्वस्त किया। साथ ही लोगों ने रिहायशी एरिया में लोगों ने शराबी लोगों से परेशानी बताई, जिसके लिए लोगों को आश्वासन दिया गया कि इलाके में पुलिस टीम लगातार गश्त करेगी। अगर किसी ने लोगो की शांति भंग की तो सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Advertisementspot_img

Also Read:

Rohit Shetty firing case: कोर्ट ने आरोपियों की दी पुलिस कस्टडी, डायरेक्टर के आवास के बाहर कड़ी सुरक्षा तैनात

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। मुंबई के जुहू इलाके में मशहूर फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी के घर के बाहर हुई फायरिंग की घटना ने फिल्म इंडस्ट्री...
spot_img

Latest Stories

LPG, CNG और PNG में क्या होता है अंतर? जानिए रसोई से गाड़ियों तक इन गैसों का काम

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। मध्य-पूर्व में बढ़ते तनाव, खासकर Iran...

Solo घूमने के लिए भारत की ये बेस्ट जगहें, जहां मिलेगा सुकून

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में ज्यादातर...

Alia Bhatt Birthday: 19 की उम्र में एक्ट्रेस ने किया डेब्यू, बड़ा अनोखा रहा अब तक का फिल्मी सफर

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आलिया भट्ट सिनेमा की चर्चित...

Vastu Tips: पापमोचनी एकादशी के दिन करें ये वास्तु उपाय, घर में सुख समृद्धि की होगी वृद्धि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। पापमोचनी एकादशी के दिन आपको...