back to top
29.1 C
New Delhi
Monday, March 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

पार्किंसन बीमारी से जूझ रहे मरीज को डॉक्टरों ने दी एक नई जिदंगी, दिमाग में चिप लगाकर दिलाई व्हील चेयर से निजात

Faridabad News: 59 वर्षीय हुसेन अशौर करेम के ब्रेन में चिप लगाकर मैरिंगो एशिया हॉस्पिटल्स में चिकित्सकों ने व्हीलचेयर की पीड़ा भरी जिंदगी से राहत दिलाई।

फरीदाबाद, हिन्दुस्थान समाचार। 59 वर्षीय हुसेन अशौर करेम के ब्रेन में चिप लगाकर मैरिंगो एशिया हॉस्पिटल्स में चिकित्सकों ने व्हीलचेयर की पीड़ा भरी जिंदगी से राहत दिलाई। हॉस्पिटल्स के ब्रेन एवं स्पाइन सर्जरी विभाग के डायरेक्टर डॉ. तरुण शर्मा ने बताया कि पार्किंसन बीमारी से ग्रस्त इराकी मरीज व्हीलचेयर पर आया था।

मरीज ने बिना किसी सहारे के शुरू कर दिया चलना-फिरना

हाथ-पैरों में इतना ज्यादा अकडन और कंपन था कि मरीज बिना किसी सहारे के चल नहीं सकता था, ठीक से बोल भी नहीं पा रहा था, खाना भी नहीं खा सकता था और कपड़े भी नहीं पहन सकता था लेकिन मरीज की याददाश्त ठीक थी। लगभग 4-5 साल से मेडिकल मैनेजमेंट (दवाओं) पर था, लेकिन उसे बीमारी से आराम नहीं मिला रहा था। बीमारी एडवांस्ड स्तर पर पहुँच गई थी इसलिए दवाओं से आराम नहीं मिल रहा था। हमने मरीज की विस्तारपूर्वक जाँच की और फिर कंप्यूटर गाइडेड न्यूरो नेविगेशन तकनीक की मदद से डीप ब्रेन स्टिमुलेशन (डीबीएस) सर्जरी की गई। सर्जरी के कुछ घंटों के बाद मरीज के शरीर में अकडन और कंपन की समस्या दूर हो गई। मरीज ने बिना किसी सहारे के चलना-फिरना शुरू कर दिया। अपने हाथों से खाना खाना शुरू किया और अच्छे से बोलना भी शुरू कर दिया। मरीज स्वस्थ होने पर मरीज को डिस्चार्ज कर दिया।

छाती में एक बैटरी से किया गया कनेक्ट

लंबे समय बाद अपने पैरों पर खड़ा होने पर मरीज बेहद खुश हुआ और उसने डॉक्टर एवं हॉस्पिटल का तहे दिल से धन्यवाद किया। डॉ. तरुण शर्मा ने कहा कि सर्जरी द्वारा मरीज के दिमाग के कंट्रोल वाले हिस्से में इलेक्ट्रोड डाले गए और फिर इलेक्ट्रोड को छाती में एक बैटरी से कनेक्ट किया गया। ये बैटरी ब्रेन के इलेक्ट्रोड को करंट देती रहती है। ये बैटरी व्यक्ति की बॉडी एनर्जी से ही चार्ज होती रहती है। इस प्रकार की सर्जरी के दौरान मरीज पूरी तरह होश में होता है। सर्जरी में 7-8 घंटे का समय लगा। सर्जरी में ब्रेन एवं स्पाइन सर्जरी विभाग से डॉ. सचिन गोयल का भी अहम् योगदान रहा।

Advertisementspot_img

Also Read:

AAP विधायक नरिंदर कौर को BJP के टिकट ऑफर के दावे पर बढ़ा सियासी विवाद, जानिए टिकट ऑफर पर क्या बोले CM सैनी

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और आम आदमी पार्टी की विधायक नरिंदर कौर भरज के बीच बयानबाज़ी तेज हो गई...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...