back to top
25.1 C
New Delhi
Monday, March 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Nuh Violence: नूंह में कर्फ्यू के बाद स्कूल-कॉलेज बंद, अनिल विज ने कहा- किसी ने बोया जहर

Nuh Violence: हरियाणा के मेवात जिला मुख्यालय नूंह में सोमवार को हुई हिंसा के बाद स्थिति तनावपूर्ण है। हालात पर नियंत्रण के लिए नूंह में कर्फ्यू लगाना पड़ा है।

चंडीगढ़, हि.स.। हरियाणा के मेवात जिला मुख्यालय नूंह में सोमवार को हुई हिंसा के बाद स्थिति तनावपूर्ण है। हालात पर नियंत्रण के लिए नूंह में कर्फ्यू लगाना पड़ा है। प्रदेश सरकार ने नूंह, गुरुग्राम, पलवल और फरीदाबाद जिलों में मंगलवार को सभी सरकारी व निजी शिक्षण संस्थान बंद करने का आदेश जारी किया है। आज दोनोंं समुदाय के प्रतिनिधियों के बीच दूसरे दौर की शांति वार्ता होगी। सोमवार रात करीब 12 बजे तक चली वार्ता में कोई समाधान नहीं निकल सका।

नूंह में स्थिति काबू में

हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज ने कहा- नूंह में स्थिति काबू में है और जिले में कर्फ्यू लगा दिया गया है। दोनों समुदाय काफी समय से नूंह में शांतिपूर्वक रह रहे हैं। इसके पीछे एक साजिश है। जिस तरीके से हथियार, पत्थर, गोलियां मिलीं, उससे लगता है कि इसके पीछे कोई मास्टरमाइंड है। हम गहन जांच करेंगे और इसमें शामिल लोगों के खिलाफ सख्त एक्शन लेंगे

रात करीब 11 बजे अर्द्ध सैनिक बलों ने किया फ्लैग मार्च

यह हिंसा ब्रज मंडल शोभायात्रा के दौरान पुनहाना में पथराव के बाद हुई। उपद्रवियों ने पुलिस तथा नागरिकों के वाहनों को आग के हवाले कर दिया। हालात को देखते हुए गुरुग्राम, फरीदाबाद तथा पलवल जिलों से अतिरिक्त पुलिस बल व अर्द्ध सैनिक बलों को नूंह में तैनात किया गया। रात करीब 11 बजे अर्द्ध सैनिक बलों ने फ्लैग मार्च किया। धार्मिक स्थल पर फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। रात 12 बजे के बाद समाप्त हुई शांति वार्ता में कोई सहमति नहीं बनने पर मंगलवार को दोबारा बैठक बुलाई गई है।

हिंसा करने वालों की पहचान की जा रही

हरियाणा सरकार ने भिवानी के पुलिस अधीक्षक नरेंद्र सिंह बिजारणिया को नूंह जिला का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। उन्होंने देररात यहां पहुंचकर शांति वार्ता में हिस्सा लिया। उपायुक्त ने कहा है कि कर्फ्यू लगाने के बाद फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है। हिंसा करने वालों की पहचान की जा रही है। फिलहाल तीन दिन के लिए इंटरनेट सेवा बंद की गई है। जिला में धारा-144 लागू की गई है। श्रद्धालुओं को रेस्क्यू कर पुलिस लाइन पहुंचाया गया है। उन्हें सुरक्षित उनके घरों तक पहुंचाया जाएगा।

पुलिस टीम के काफिले पर किया गया पथराव

वरिष्ठ पुलिस अधिकारी बिजारणिया ने बताया है कि कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। शांति वार्ता में विधायक आफताब अहमद, वक्फ बोर्ड के प्रशासक जाकिर हुसैन, जिला प्रमुख जान मोहम्मद, रमजान चौधरी, नरेन्द्र शर्मा सहित कई अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। नूंह हिंसा के बाद जिला प्रशासन ने मंगलवार आधी रात के बाद अधिकारिक बयान जारी किया। इसमें कहा गया है कि मेवात जा रही गुरुग्राम की पुलिस टीम के काफिले पर पथराव किया गया। इसमें होडल के डीएसपी सज्जन सिंह, खेड़की दौला थाना प्रभारी निरीक्षक अजय, आईएमटी मानेसर थाना प्रभारी निरीक्षक देवेन्द्र, निरीक्षक अनिल,अरुण, एसआई दीपक, देवेन्द्र, एएसआई राजेश, हेड कांस्टेबल शेर सिंह, सिपाही पवन गंभीर रूप से घायल हो गए। होमगार्ड नीरज व गुरसेवक की मौत हो गई।

Advertisementspot_img

Also Read:

चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव: गठबंधन तोड़ने के बाद AAP और कांग्रेस ने घोषित किए उम्मीदवार, पूरी लिस्ट देखें

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। चंडीगढ़ में मेयर पद के लिए होने वाले नगर निगम चुनावों में इंडिया गठबंधन के सहयोगी दल, आम आदमी पार्टी (AAP)...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...