back to top
31.1 C
New Delhi
Monday, March 9, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

नूंह में हुई हिंसा के लिए कांग्रेस और AAP दोषी, हरियाणा में हो रही तरक्की नहीं आई पसंद: भाजपा अध्यक्ष

Haryana News: भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने बुधवार को चंडीगढ़ में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि नूंह हिंसा में कांग्रेस नेताओं के वीडियो सामने आ रहे हैं, जिससे हिंसा भडक़ी है।

चंडीगढ़, हि.स.। भारतीय जनता पार्टी ने ब्रज मंडल यात्रा के दौरान नूंह में हुई हिंसा के लिए विपक्षी दल कांग्रेस व आम आदमी पार्टी (आआपा) को दोषी करार दिया है। भाजपा राजस्थान चुनाव में अपने 25 विधायकों को भेजेगी।

नूंह हिंसा में कांग्रेस नेताओं के वीडियो सामने आ रहे

भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने बुधवार को चंडीगढ़ में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि नूंह हिंसा में कांग्रेस नेताओं के वीडियो सामने आ रहे हैं, जिससे हिंसा भडक़ी है। आआपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज हुई है, जिन्होंने इसकी साजिश में भाग लिया था। धनखड़ ने कहा कि मेवात में तेजी से विकास हो रहा है। भाजपा का प्रभाव भी यहां लगातार बढ़ा है। कुछ लोगों को यहां की तरक्की और भाजपा का बढ़ता ग्राफ पसंद नहीं आया। उन्होंने ही हिंसा फैलाने की साजिश रची। ब्रज मंडल यात्रा पर जिन उपद्रवियों ने हमला बोला, उनके खिलाफ पुलिस कार्रवाई कर रही है। दोषियों को कड़ी सजा मिले, ऐसा दोनों वर्गों के लोग चाहते हैं। वहां के लोग शांति व भाईचारा चाहते हैं।

कांग्रेस कोई मोहब्बत की दुकान नहीं, नफरत की दुकान है

भाजपा को वोट देने वाले मतदाताओं को राक्षसी प्रवृत्ति का बताने वाले कांग्रेस महासचिव और राज्यसभा सदस्य रणदीप सिंह सुरजेवाला के बयान की निंदा करते हुए धनखड़ ने कहा कि जनता के लिए ऐसे शब्द बोलने वाले सुरजेवाला की मति हर ली है। इससे साफ है कि कांग्रेस कोई मोहब्बत की दुकान नहीं, नफरत की दुकान है। धनखड़ ने बताया कि मिशन 2024 के तहत लोकसभा और विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने राजस्थान में हरियाणा के 25 विधायकों की ड्यूटी लगाई है। अल्पकालिक विस्तारक के रूप में प्रत्येक विधायक एक सप्ताह तक एक विधानसभा क्षेत्र में मोर्चा संभालेंगे।

पहले दिन सभी विधायकों का होगा प्रशिक्षण

अल्पकालिक विस्तारक के रूप में सभी 25 विधायक 18 अगस्त को राजस्थान में मोर्चा संभाल लेंगे। पहले दिन सभी विधायकों का प्रशिक्षण होगा जिसके बाद सभी विधायक उन्हें आवंटित विधानसभा क्षेत्रों में चले जाएंगे। इस दौरान वह ग्राउंड स्तर पर न केवल कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से फीडबैक लेंगे, बल्कि पार्टी की रणनीति से भी अवगत कराएंगे। धनखड़ ने बताया कि अंबाला शहर के विधायक असीम गोयल,घनश्याम दास अरोड़ा,हरविन्द्र कल्याण,महिपाल ढांडा, प्रमोद विज, मोहनलाल बड़ोली, कृष्ण मिढ़ा,दूड़ाराम बिश्नोई,लक्ष्मण नापा,भव्य बिश्नोई आदि को राजस्थान भेजा जा रहा है।

Advertisementspot_img

Also Read:

पश्चिम बंगाल चुनाव महज 3 चरणों में कराने की मांग, BJP ने चुनाव आयोग से की अपील

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल में होने वाले विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कभी भी हो सकता है। इसी बीच राज्य की मुख्य...
spot_img

Latest Stories

T20 WC Final: भारत की जीत से बौखलाए शोएब अख्तर, BCCI पर लगा दिए गंभीर आरोप

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। 8 मार्च की रात जब भारत...

पश्चिम बंगाल चुनाव महज 3 चरणों में कराने की मांग, BJP ने चुनाव आयोग से की अपील

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल में होने वाले विधानसभा...

‘धुरंधर 2’ ने रिलीज से पहले ही कर लिया काफी कलेक्शन, जानिए पूरी जानकारी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर'...

Travel Tips: Manali और Kasol में कौन है बेस्ट, ट्रिप से पहले पढ़ें जरूरी टिप्स

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आप इस वीकेंड घूमने के...