कड़ी सुरक्षा के बीच नूंह के शिव मंदिर में 51 लोगों ने किया जलाभिषेक, धारा 144 लागू; बार्डर सील-इंटरनेट बंद

विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के आह्वान पर यहां आज की जलाभिषेक यात्रा को लेकर प्रशासन का दम फूला हुआ है।
कड़ी सुरक्षा के बीच नूंह के शिव मंदिर में 51 लोगों ने किया जलाभिषेक
कड़ी सुरक्षा के बीच नूंह के शिव मंदिर में 51 लोगों ने किया जलाभिषेक

नूंह, हि.स.। )। गुरुग्राम समेत अन्य जगहों से विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल और सर्व जातीय हिंदू महापंचायत के आह्वान पर लोगों ने नल्हड़ मंदिर में जलाभिषेक किया। सोमवार को पुलिस ने कड़ी सुरक्षा के बीच नल्हड़ मंदिर में 51 लोगों से जलाभिषेक कराया। इसके अलावा स्थानीय लोगों पर जलाभिषेक के लिए कोई प्रतिबंध नहीं था।

शिव मंदिर में जलाभिषेक करने पहुंचे

सावन के आखिरी सोमवार को विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल ने सोमवार को नूंह में ब्रजमंडल यात्रा का आह्वान किया था। नल्हड़ शिव मंदिर में जलाभिषेक करने के लिए गुरुग्राम से तमाम साधु संत और अन्य लोग नूंह के शिव मंदिर में जलाभिषेक करने पहुंच गए। स्थानीय पुलिस ने बाहरी लोगों के नूंह में प्रवेश पर पूरी तरह से पाबंदी लगा दी थी। इसके लिए सोहना से पहले घामड़ौज टोल पर ही पुलिस ने लोगों को रोकना शुरू कर दिया। संत जगद्गुरु परमहंस आचार्य महाराज भी जलाभिषेक के लिए पहुंचे। वह भी नल्हड़ जाने की जिद पर अड़़ गए। पुलिस ने जब उन्हें आगे नहीं बढऩे दिया तो घामड़ोज टोल पर ही आचार्य महाराज धरना देकर बैठ गए। काफी प्रयासों के बाद पुलिस ने सिर्फ 51 लोगों को ही जलाभिषेक करने की अनुमति दी गई। पुलिस सुरक्षा में पटौदी आश्रम हरि मंदिर के अधिष्ठाता महामंडलेश्वर स्वामी धर्मदेव और विश्व हिंदू परिषद के आलोक कुमार राय की अगुवाई में श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया। पुलिस इन्हें सुरक्षा के बीच तीन गाडिय़ों में लेकर मंदिर पहुंचाया और जलाभिषेक, पूजा-अर्चना के बाद पुलिस ने कड़ी सुरक्षा में सभी को सुरक्षित नूंह की सीमा से बाहर तक पहुंचाया।

धारा 144 लागू कर मोबाइल इंटरनेट सेवाएं भी बंद दी

उल्लेखनीय है कि नल्हड़ में जलाभिषेक करने की हिन्दू संगठनों की घोषणा के बाद से ही पुलिस और प्रशासन सतर्क थी। स्वयं मुख्यमंत्री मनोहर लाल इस मामले में अधिकारियों से लगातार हालात और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए बैठकें करते रहे। स्थानीय प्रशासन ने सतर्कता बरतते हुए सोमवार को स्कूल, कालेज और बैंक आदि भी बंद कर इलाके में धारा 144 लागू कर मोबाइल इंटरनेट सेवाएं भी बंद दी।

जिले की सभी सीमाओं को सील दिया कर

विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के आह्वान पर यहां आज की जलाभिषेक यात्रा को लेकर प्रशासन का दम फूला हुआ है। प्रशासन ने पूर्व की घटना से सबक लेते हुए जिले की सभी सीमाओं को सील कर दिया है। इंटरनेट सेवा शनिवार दोपहर से ही बंद की जा चुकी है। जिले में एहतियातन निषेधाज्ञा (धारा 144) लागू है। नल्हड़ मंदिर के आसपास सुरक्षा चक्र सुदृढ़ किया गया है।

कल शाम से ही किया गया है सील

उपायुक्त धीरेंद्र खड़गटा ने कहा है कि 28 अगस्त की संभावित जलाभिषेक यात्रा के मद्देनजर सख्त व्यवस्था की गई है। यात्रा में शामिल लोगों को सीमा पर ही रोक लिया जाएगा। जिले की सभी सीमाओं को रविवार शाम से ही सील किया जा चुका है। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए 57 स्पेशल ड्यूटी मजिस्ट्रट नियुक्त किए गए हैं। आज सुबह 11 बजे अधिकारियों की बैठक होगी। बैठक में फरीदबाद के मंडलायुक्त विकास यादव के अलावा 31 जुलाई से ही नूंह में कैंप कर रहीं एडीजीपी ममता सिंह, नोडल ऑफिसर अजीत बालाजी जोशी और पुलिस अधीक्षक नरेंद बिजारणियां सहित कई अधिकारी शामिल होंगे। जिले की सीमाओं पर पुलिस के अलावा आरएएफ, आईटीबीपी और अन्य अर्धसैनिक बलों के जवानों तैनात किया गया है। सभी शिक्षण संस्थाओं में 28 अगस्त को छुट्टी घोषित की गई है। बैंक भी बंद रहेंगे।

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in