गुजरातियों को ठग कहने वाले बयान पर तेजस्वी की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, आठ मई को होगी सुनवाई

शिकायतकर्ता हरेशभाई मेहता का वेरिफिकेशन किया गया। इसके बाद दलील की गई। इसमें 8 मई को केस ऑर्डर पर रखा गया है।
बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव
बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव

अहमदाबाद, एजेंसी। गुजरात के लोगों पर आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के खिलाफ अहमदाबाद मेट्रोपॉलिटन कोर्ट में दायर याचिका पर सोमवार को याचिकाकर्ता का बयान दर्ज कराया। इस मामले में अब 8 मई को सुनवाई होगी। सोमवार को शिकायतकर्ता हरेशभाई मेहता का वेरिफिकेशन किया गया। इसके बाद दलील की गई। इसमें 8 मई को केस ऑर्डर पर रखा गया है। शिकायतकर्ता ने अपनी शिकायत के साथ न्यूज चैनल की फुटेज भी दी है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बाद मानहानि मामले में अब बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।

तेजस्वी यादव ने गुजरातियों को बताया था ठग

तेजस्वी यादव ने मार्च महीने के आखिर में विधानसभा परिसर में मीडिया से बात करते हुए गुजरात के लोगों के बारे में टिप्पणी की थी। तेजस्वी यादव न कहा कि आज के हालात में देखा जाए तो सिर्फ गुजराती ही ठग हो सकते हैं। उनकी ठगी माफ कर दिया जाएगा। इसी टिप्पणी को लेकर गुजरात के एक व्यापारी ने 28 अप्रैल को उनके खिलाफ मानहानि को मामला दर्ज करवाया था।

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in