back to top
22.1 C
New Delhi
Friday, April 3, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

गुजरात में वाहनों के रजिस्ट्रेशन में बदलाव, अब RTO जानें की नहीं पड़ेगी जरूरत, शो-रूम से ही होंगे सभी काम

वडोदरा के आरटीओ जेके पटेल ने बताया कि हाल में मोटर व्हीकल एक्ट में सुधार किया गया है, जिसके अनुसार डीलर के शोरूम से ही वाहनों का नंबर दिया जाएगा

वडोदरा/अहमदाबाद, हिन्दुस्थान समाचार। गुजरात भर में 1 जुलाई से सभी वाहनों का रजिस्ट्रेशन से लेकर नंबर आवंटन की प्रक्रिया शो-रूम से की जाएगी। शुल्क और कर जमा करने के बाद वाहन में नंबर प्लेट भी लगा दिया जाएगा। इस नई व्यवस्था को लेकर वडोदरा आरटीओ ने डीलर्स को प्रशिक्षण भी दिया।

वाहनों को नंबर देने और रजिस्ट्रेशन कराने की प्रक्रिया होगी तेज

वडोदरा के आरटीओ जेके पटेल ने बताया कि हाल में मोटर व्हीकल एक्ट में सुधार किया गया है, जिसके अनुसार डीलर के शोरूम से ही वाहनों का नंबर दिया जाएगा। इससे पूर्व आरटीओ से वेरिफाई और एप्रूवल का काम होता था। इसके बाद आरटीओ ही नंबर अलॉट करता था। परंतु, अब वाहनों का नंबर डीलर स्तर से ही आवंटित कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि इससे वाहनों को नंबर देने और रजिस्ट्रेशन कराने की प्रक्रिया तेज होगी। वाहन मालिकों के आरटीओ कार्यालय आने की अनिवार्यता भी समाप्त हो जाएगी।

डीलर स्तर से नंबर देने की प्रक्रिया को लेकर उन्हें प्रशिक्षित किया गया है। आगामी दिनों में उन्हें चरणबद्ध तरीके से प्रशिक्षित किया जाएगा। इससे पूर्व सरकार ने वाहनों की डिलीवरी लेने के बाद आरटीओ में रजिस्ट्रेशन करा लेने पर नंबर प्लेट फिट करने का काम डीलर्स के यहां शुरू कराया था। राज्य सरकार अब यह पूरी प्रक्रिया विकेन्द्रित कर नंबर आवंटन के लिए भी डीलर्स को अधिकृत किया है।

जटिल प्रक्रिया से मिलेगी मुक्ति

कोई भी व्यक्ति जब वाहन खरीदता है तो नए वाहन का दस्तावेज रजिस्ट्रेशन के लिए आरटीओ कार्यालय में ऑनलाइन भेजा जाता है। इसकी जांच के बाद आरटीओ कार्यालय की ओर से नंबर आवंटित किया जाता है। यह नंबर एचएसआरपी तैयार करने के लिए वाहन डीलर नंबर की सूची भेजता है। नंबर प्लेट बन कर आ जाने के बाद इसकी जानकारी वाहन मालिक को दी जाती है। इस पूरी प्रक्रिया में एक सप्ताह से अधिक का समय लग जाता है, तो पसंद का नंबर चयन में इससे भी ज्यादा समय लग जाता है।

कम्प्यूटर सिस्टम के जरिए मिलेगा नंबर

अब नई प्रक्रिया से वाहन मालिकों को इंतजार नहीं करना पड़ेगा। पसंद के नंबर के सिवाय किसी भी नंबर के लिए ग्राहक को डीलर्स के यहां कम्प्यूटर सिस्टम में नंबर देने का मौका दिया जाएगा। इसके बाद शुल्क आदि जमा करने के बाद उसे नंबर प्रदान कर दिया जाएगा।

Advertisementspot_img

Also Read:

गुजरात में अरविंद केजरीवाल को बड़ा झटका, AAP पार्टी के किसान नेता राजूभाई करपड़ा ने दिया इस्‍तीफा

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । गुजरात में विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी (AAP) को बड़ा झटका लगा है। पार्टी के वरिष्ठ नेता और...
spot_img

Latest Stories

हरिणी नाम का मतलब-Harinee Name Meaning

Meaning of Harinee / हरिणी नाम का मतलब :Deer/...

Dhurandhar फेम Saumya Tandon का सिजलिंग रूप कर गया सबको दीवाना, हर तरफ छाई एक्ट्रेस

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। फिल्म 'धुरंधर' (Dhurandhar) में थप्पड़...

राज्यसभा में डिप्टी लीडर के पद से हटने पर क्या कम होगी राघव चड्ढा की सैलरी? जानिए पूरा नियम

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राज्यसभा में डिप्टी लीडर के पद...

ये रहे क्रिकेट के 5 सबसे बड़े स्टेडियम, विशालकाय आकार कर देगा हैरान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में क्रिकेट स्टेडियमों की एक...

गर्मियों में शरीर को हाइड्रेटेड रखेगे ये ड्रिंक्स, सेहतमंद रहेंगे आप

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अप्रैल का महीना शुरू हो...

लव जिहाद और लैंड जिहाद की धरती नहीं बनने देंगे: असम में गरजे CM योगी, बोले- नो कर्फ्यू, नो दंगा

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵