back to top
25.1 C
New Delhi
Monday, March 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Gujrat Board 2024: 12वीं का रिजल्ट जारी; साइंस का 82.45 फीसद व जनरल का 91.93 फीसद रिजल्ट, रिजल्ट में आया सुधार

गुजरात बोर्ड ने 12वीं का रिजल्ट घोषित कर दिया है। परीक्षार्थी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर अपना रिजल्ट चैक कर सकते हैं।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। गुजरात बोर्ड ने कक्षा 12वीं का साइंस स्ट्रीम और जनरल स्ट्रीम का रिजल्ट घोषित कर दिया है। 12वीं कक्षा की परीक्षा 11 मार्च से 26 मार्च से बीच आयोजित की गई। इस साल साइंस स्ट्रीम के करीब 1 लाख से ज्यादा और जनरल स्ट्रीम के 3.5 से ज्यादा छात्र परीक्षा में बैठे। जो छात्र अपना रिजल्ट देखना चाहते हैं वह बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट gseb.org विजिट कर सकते हैं।

रिजल्ट में आया सुधार

गुजरात बोर्ड की चेयरमेन बंछानिधि पाणि ने कहा कि 2016 के बाद पहली बार साइंस स्ट्रीम का रिजल्ट 82 प्रतिशत से ऊपर गया है। साथ ही उन्होंने कहा कि करीब 10 बाद रिजल्ट में सुधार देखने को मिला है।

कितना आया रिजल्ट

साइंस स्ट्रीम का रिजल्ट जहां पिछले साल 65.58 फीसद था, वह इस साल 82.45 फीसद है। तो वहीं, जनरल स्ट्रीम का पिछले साल का रिजल्ट 73.27 फीसद था जो इस बार 91.93 फीसद रहा।

किस जिले ने किया टॉप

बनासकांठा के कुभांरिया जिले का साइंस स्ट्रीम का रिजल्ट सबसे ज्यादा रहा। यहां रिजल्ट 97.20 प्रतिशत पहुंचा। वहीं, दूसरी ओऱ बुडेली जिले का सबसे कम रिजल्ट रहा। इस साल जनरल स्ट्रीम का रिजल्ट 91.91 प्रतिशत रहा। गांधीनगर के बच्छा जिले ने जनरल स्ट्रीम में बोताड जिले के साथ टॉप किया। तो वहीं, जूनागढ़ जिले का रिजल्ट सबसे कम रहा।

लड़कियों ने मारी बाजी

जनरल स्ट्रीम में लड़कियों का रिजल्ट 94.36 फीसद रहा तो वहीं लड़को का रिजल्ट 89.45 फीसद रहा।

वॉट्सऐप के जरिए चैक करे रिजल्ट

परीक्षार्थी 6357300971 पर वॉट्सऐप से जरिए अपना सीट नंबर भेज कर फोन पर रिजल्ट पा सकते है।

रिजल्ट चैक करने के लिए फॉलो करें ये स्टेप्स

-सबसे पहले बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट gseb.org पर जाएं।

-इसके बाद GUJCET 2024 के लिंक पर क्लिक करें।

-इसके बाद अपने क्रेडेंशियल सब्मिट करें।

-इसके बाद आपका रिजल्ट प्रदर्शित होगा। अब चाहें तो इसका प्रिंट आउट भी निकाल सकते हैं।

खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

गुजरात में अरविंद केजरीवाल को बड़ा झटका, AAP पार्टी के किसान नेता राजूभाई करपड़ा ने दिया इस्‍तीफा

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । गुजरात में विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी (AAP) को बड़ा झटका लगा है। पार्टी के वरिष्ठ नेता और...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...