back to top
33.1 C
New Delhi
Monday, March 9, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Vibrant Gujarat Summit: प्रधानमंत्री मोदी का गुजरात में रोड शो आज, यूएई के राष्ट्रपति भी होंगे साथ

Vibrant Gujarat Summit: पीएम मोदी गुजरात दौरे पर हैं। वो यहां वाइब्रेंट गुजरात समिट और अन्य कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। वो आज यूएई के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान के साथ रोड शो करेंगे।

अहमदाबाद, (हि.स.)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी गुजरात दौरे पर हैं। वो यहां वाइब्रेंट गुजरात समिट और अन्य कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। वो आज संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान के साथ रोड शो करेंगे। प्रधानमंत्री सोमवार देररात यहां पहुंचे।

मेरे भाई मोहम्मद बिन जायद का आना बहुत खास है

अहमदाबाद पहुंचने के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स हैंडल पर खुशी साझा की। उन्होंने कहा-”वह थोड़ी देर पहले अहमदाबाद पहुंचे। अगले दो दिनों में वह वाइब्रेंट गुजरात समिट और संबंधित कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। बेहद खुशी की बात है कि समिट के दौरान विश्व के कई नेता इसमें शामिल होंगे। मेरे भाई मोहम्मद बिन जायद का आना बहुत खास है। वाइब्रेंट गुजरात समिट के साथ मेरा बहुत करीबी जुड़ाव है। मुझे यह देखकर खुशी हुई कि इस मंच ने गुजरात के विकास में कैसे योगदान दिया है और कई लोगों के लिए अवसर पैदा किए हैं।

शाम को हवाई अड्डे से तीन किलोमीटर लंबा रोड शो शुरू होगा

प्रधानमंत्री मोदी और संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट के उद्घाटन से एक दिन पहले मंगलवार को सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के बाहर एक रोड शो का नेतृत्व करेंगे। अहमदाबाद शहर के पुलिस उपायुक्त (यातायात) सफीन हसन ने कहा कि संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति का स्वागत करने के बाद शाम को हवाई अड्डे से तीन किलोमीटर लंबा रोड शो शुरू होगा। रोड शो इंदिरा ब्रिज पर समाप्त होगा। यह ब्रिज अहमदाबाद को गांधी नगर से जोड़ता है। इसके बाद दोनों गणमान्य हस्तियां गांधीनगर में अपने-अपने गंतव्य के लिए रवाना होंगी।

प्रधानमंत्री मोदी सम्मेलन के दौरान वैश्विक नेताओं से मुलाकात करेंगे

प्रधानमंत्री मोदी बुधवार को गांधी नगर के महात्मा मंदिर कन्वेंशन सेंटर में वीजीजीएस के 10वें संस्करण का उद्घाटन करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी आज सुबह करीब 9.30 बजे गांधी नगर के महात्मा मंदिर पहुंचेंगे। विदेश मंत्री के प्रवक्ता रणधीर जयसवाल ने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि प्रधानमंत्री मोदी सम्मेलन के दौरान वैश्विक नेताओं से मुलाकात करेंगे। दौरे के दौरान प्रधानमंत्री शीर्ष वैश्विक निगमों के सीईओ के साथ बैठक करेंगे। वो गिफ्ट सिटी जाएंगे। यहां शाम करीब 5:15 बजे ग्लोबल फिनटेक लीडरशिप फोरम में व्यापारिक नेताओं से बात करेंगे।

खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

राज्यसभा चुनाव में BJP-कांग्रेस की बल्ले-बल्ले या उल्टा पड़ेगा दांव? 37 सीटों का बड़ा हिसाब

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। निर्वाचन आयोग ने देश के 10 राज्यों की 37 राज्यसभा सीटों के लिए चुनाव का ऐलान कर दिया है। 26 फरवरी से...
spot_img

Latest Stories

T20 WC Final: भारत की जीत से बौखलाए शोएब अख्तर, BCCI पर लगा दिए गंभीर आरोप

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। 8 मार्च की रात जब भारत...

पश्चिम बंगाल चुनाव महज 3 चरणों में कराने की मांग, BJP ने चुनाव आयोग से की अपील

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल में होने वाले विधानसभा...

‘धुरंधर 2’ ने रिलीज से पहले ही कर लिया काफी कलेक्शन, जानिए पूरी जानकारी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर'...

Travel Tips: Manali और Kasol में कौन है बेस्ट, ट्रिप से पहले पढ़ें जरूरी टिप्स

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आप इस वीकेंड घूमने के...

टीम इंडिया ने तीसरी बार टी20 वर्ल्ड कप जीता, बॉलीवुड सेलेब्स ने इस प्रकार दी बधाई

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। इंडिया ने आईसीसी टी20 वर्ल्ड...