back to top
17.1 C
New Delhi
Wednesday, April 8, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

पीएम मोदी आज साबरमती आश्रम में करेंगे ‘महात्मा गांधी साबरमती आश्रम पुनर्निर्माण प्रोजेक्ट’ का भूमिपूजन

PM Modi: मोदी आज दांडी कूच दिवस पर अहमदाबाद के साबरमती आश्रम में आयोजित होने वाले ‘आश्रम भूमि वंदना’ कार्यक्रम के अंतर्गत ‘महात्मा गांधी साबरमती आश्रम पुनर्निर्माण प्रोजेक्ट’ का शुभारंभ कराएंगे।

अहमदाबाद, (हि.स.)। मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने अहमदाबाद स्थित साबरमती आश्रम का दौरा कर ‘आश्रम भूमि वंदना’ कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज दांडी कूच दिवस पर अहमदाबाद के साबरमती आश्रम में आयोजित होने वाले ‘आश्रम भूमि वंदना’ कार्यक्रम के अंतर्गत ‘महात्मा गांधी साबरमती आश्रम पुनर्निर्माण प्रोजेक्ट’ का शुभारंभ कराएंगे।

मुख्यमंत्री ने ली मुख्य कार्यक्रम की जानकारी

मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों के साथ ‘आश्रम भूमि वंदना’ कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित होने वाले मुख्य कार्यक्रम की जानकारी हासिल की। उन्होंने साबरमती आश्रम में प्रधानमंत्री के मुख्य कार्यक्रम स्थल सहित अन्य स्थलों का भी निरीक्षण किया। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम की रूपरेखा सहित अन्य मुद्दों को लेकर उपस्थित अधिकारियों से चर्चा की।

आश्रम के ट्रस्टी सहित जिला प्रशासन के अधिकारी मौजूद

मुख्यमंत्री के साबरमती आश्रम दौरे के दौरान राज्य के मुख्य सचिव राज कुमार, मुख्यमंत्री के मुख्य प्रधान सचिव के. कैलाशनाथन, शहरी विकास विभाग के प्रधान सचिव अश्विनी कुमार, राज्य पुलिस महानिदेशक विकास सहाय, अहमदाबाद मनपा आयुक्त एम. थेन्नारसन, जिला कलेक्टर प्रवीणा डीके, अहमदाबाद शहर पुलिस आयुक्त जीएस. मलिक, आश्रम के ट्रस्टी सहित जिला प्रशासन के अधिकारी मौजूद रहे।

खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

असम में PM मोदी का कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- शाही परिवार की हार की लगेगी सेंचुरी

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। असम में विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही राजनीतिक माहौल तेज हो गया है। इसी कड़ी में प्रधानमंत्री Narendra Modi ने बरपेटा...
spot_img

Latest Stories

Travel Tips: पार्टनर के साथ घूमने का बनाएं प्लान, यहां बिता सकेंगे सुकून के पल

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अगर इस समय आप अपने...

Vastu Tips: घर में शांति और तरक्की बनाएं रखने के लिए करें ये वास्तु उपाय, नकारात्मकता होगा दूर

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। वास्तु शास्त्र हमारे जीवन के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵