back to top
25.1 C
New Delhi
Monday, March 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

PM Visit: प्रधानमंत्री मोदी ने गोवा में कहा- भारत आज विश्व की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था

PM Visit: प्रधानमंत्री मोदी ने भारत ऊर्जा सप्ताह-2024 का उद्घाटन करते हुए कहा, " इस वित्त वर्ष के पहले छह महीनों में भारत की जीडीपी दर 7.5 फीसदी से अधिक हो गई है।

पणजी, (हि.स.)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज (मंगलवार) गोवा के दौरे पर हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने भारत ऊर्जा सप्ताह-2024 का उद्घाटन करते हुए कहा, ” इस वित्त वर्ष के पहले छह महीनों में भारत की जीडीपी दर 7.5 फीसदी से अधिक हो गई है। भारत आज विश्व की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था है।

इंडिया एनर्जी वीक के इस दूसरे संस्करण में आप सभी का अभिनंदन करता हूं

उन्होंने कहा, “इंडिया एनर्जी वीक के इस दूसरे संस्करण में आप सभी का अभिनंदन करता हूं। हमारे लिए ये बहुत खुशी की बात है कि इंडिया एनर्जी वीक का आयोजन हमेशा एनर्जी से भरे रहने वाले गोवा में हो रहा है।” प्रधानमंत्री मोदी ने इससे पहले दक्षिण गोवा के बेतुल में ओएनजीसी सी सर्वाइवल सेंटर का उद्घाटन किया।

इसके लिए गोवा परफेक्ट डेस्टिनेशन है

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “गोवा अपने आतिथ्य भाव के लिए जाना जाता है। गोवा आज विकास के नए प्रतिमानों को छू रहा है। आज जब हम गोवा में पर्यावरण के प्रति संवेदनशीलता की बात करने के लिए एकजुट हुए हैं। टिकाऊ भविष्य के बारे में बात करने जा रहे हैं। इसके लिए गोवा परफेक्ट डेस्टिनेशन है।”

एनर्जी इंडिया एनर्जी वीक वैश्विक ऊर्जा कैलेंडर पर एक प्रमुख तारीख बन गया है

इससे पहले केंद्रीयमंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा, ” प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत वैश्विक अर्थव्यवस्था के लिए विकास केंद्र और वैश्विक ऊर्जा के लिए मांग केंद्र बन रहा है। इस स्थिति को दर्शाते हुए, केवल दो वर्षों में एनर्जी इंडिया एनर्जी वीक वैश्विक ऊर्जा कैलेंडर पर एक प्रमुख तारीख बन गया है। इस वर्ष हमारे पास 900 प्रदर्शक हैं। यह पिछले वर्ष की तुलना में 30 प्रतिशत अधिक है।

इसमें 10,000 से 15,000 कर्मियों को वार्षिक प्रशिक्षण दिया जा सकेगा

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज(मंगलवार) सुबह दक्षिण गोवा के बेतुल में ओएनजीसी सी सर्वाइवल सेंटर का उद्घाटन किया। इस सेंटर को वैश्विक मानकों के अनुरूप एक अद्वितीय समुद्री सर्वाइवल प्रशिक्षण केंद्र के रूप में विकसित किया गया है। इसमें 10,000 से 15,000 कर्मियों को वार्षिक प्रशिक्षण दिया जा सकेगा।

इससे खराब मौसम की स्थिति में नियंत्रित अभ्यास से प्रशिक्षुओं के समुद्री जीवन कौशल में वृद्धि होगी और संभावित आपदाओं से सुरक्षित रहने की संभावना बढ़ जाएगी। प्रधानमंत्री ने आज गोवा में 1330 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास भी किया। साथ ही प्रधानमंत्री ने गोवा के राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान के स्थायी परिसर को राष्ट्र को समर्पित किया।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

PM मोदी के बधाई संदेश में गदगद हुईं BNP, बांग्लादेश चुनाव परिणाम को मान्‍यता देने पर जताया आभार

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । बांग्लादेश में सत्ता परिवर्तन के बाद हुए आम चुनाव में बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी ने जोरदार प्रदर्शन करते हुए दो-तिहाई बहुमत...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...