back to top
29.1 C
New Delhi
Monday, March 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

‘इंडिया’ की बैठक में शामिल नहीं हो पाएंगे ममता के भतीजे अभिषेक बनर्जी! जानिए गुस्से की वजह

आईएनडीआईए की बैठक के दिन अभिषेक बनर्जी को ईडी ने पूछताछ के लिए बुलाया

कोलकाता, हि.स.। कांग्रेस नीत विपक्षी गठबंधन आईएनडीआईए की समन्वय समिति की बैठक बुधवार को होनी है। उसके एक अहम सदस्य मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी भी हैं। लेकिन शिक्षक नियुक्ति भ्रष्टाचार के मामले में जांच कर रहे केंद्रीय प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने उसी दिन के लिए अभिषेक बनर्जी को नोटिस भेजा है।

इसे लेकर अभिषेक बनर्जी ने केंद्र सरकार पर सवाल खड़े किए हैं। रविवार देररात अभिषेक ने एक्स पर लिखा है- “आईएनडीआईए समन्वय कमेटी की बैठक आगामी 13 सितंबर को दिल्ली में होनी है। उसमें मैं भी एक सदस्य हूं लेकिन ईडी ने उसी दिन मुझे पूछताछ में शामिल होने के लिए नोटिस भेजा है। 56 इंच की छाती का यह डर देखकर अचंभित हूं।”

उल्लेखनीय है कि शिक्षक नियुक्ति भ्रष्टाचार के मामले में गिरफ्तार किए गए कालीघाट वाले काकू यानी सुजय कृष्ण भद्र जिस कंपनी के लिए काम करते थे उसके निदेशक अभिषेक बनर्जी हैं। इसमें अभिषेक बनर्जी की भूमिका की जांच केंद्रीय एजेंसियां कर रही हैं।

Advertisementspot_img

Also Read:

संजय राउत का चेतावनी भरा बयान: INDIA अलायंस सिर्फ चुनाव से पहले नहीं, हमेशा रहे सक्रिय और संगठित

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राज्यसभा सांसद संजय राउत ने INDIA अलायंस की वर्तमान स्थिति पर खुलकर टिप्पणी की है और कहा कि यह गठबंधन केवल...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...