महापौर ने महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
महापौर ने महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

महापौर ने महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

नई दिल्ली, 17 अक्टूबर (हि.स.)। उत्तरी दिल्ली नगर निगम (एनडीएमसी) के महापौर जय प्रकाश ने शनिवार को महाराजा अग्रसेन जयंती पर निगम की ओर से कमला नगर में स्थापित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर केशवपुरम वार्ड समिति के अध्यक्ष जोगी राम जैन, पूर्व निगम पार्षद अरविंद गर्ग उपस्थित थे। महापौर ने कहा कि महाराजा अग्रसेन ने समाज को भाईचारे, समानता और अहिंसा का संदेश दिया था। मानव कल्याण, परोपकार और गरीबों के उत्थान के लिए किए गए उनके कार्य देशवासियों को सदा प्रेरित करते रहेंगे। हिन्दुस्थान समाचार/ वीरेन्द्र-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in