बीएसएफ ने न सिर्फ दुश्मनों के मंसूबो को नाकाम किया बल्कि आपदा के समय नागरिकों जान भी बचाई: डॉ हर्षवर्धन
बीएसएफ ने न सिर्फ दुश्मनों के मंसूबो को नाकाम किया बल्कि आपदा के समय नागरिकों जान भी बचाई: डॉ हर्षवर्धन

बीएसएफ ने न सिर्फ दुश्मनों के मंसूबो को नाकाम किया बल्कि आपदा के समय नागरिकों जान भी बचाई: डॉ हर्षवर्धन

नई दिल्ली, 01दिसम्बर (हि.स.)। केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा पृथ्वी विज्ञान मंत्री डॉ हर्षवर्धन ने सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के स्थापना दिवस पर कहा कि देश के इन रणबांकुरों ने न सिर्फ दुश्मनों के मंसूबों को नाकाम करने में अहम भूमिका निभाई बल्कि आपदा के समय नागरिकों की जान मिशाल भी पेश की है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने मंगलवार को ट्वीट कर कहा कि सीमा सुरक्षा बल के स्थापना दिवस पर बल के सभी जवानों और उनके परिवारों को हार्दिक बधाई। बीएसएफ के रणबांकुरों ने न सिर्फ़ दुश्मन के हर नापाक मंसूबों को नाकाम करने में अहम भूमिका निभाई है बल्कि प्राकृतिक आपदा या अन्य संकटपूर्ण स्थिति में भी नागरिक सेवा की मिसाल पेश करी है। नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी ने ट्वीट कर कहा कि जान की बाजी लगाकर देश की सरहदों की दिन-रात सुरक्षा में जुटे सीमा सुरक्षा बल के हमारे जांबाज जवानों और समस्त देशवासियों को सीमा सुरक्षा बल के स्थापना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। दिल्ली के रोहिणी विधानसभा से भाजपा विधायक विजेंद्र गुप्ता ने ट्वीट कर कहा कि सीमा सुरक्षा बल स्थापना दिवस पर सभी जाबांज़ जवानों को बधाई एवं देश की सुरक्षा हेतु अपने प्राणों को न्यौछावर करने वाले अमर शहीदों को मेरा शत् शत् नमन। उल्लेखनीय है कि बीएसएफ का गठन वर्ष 1965,1 दिसम्बर को हुआ था। यह भारत एक प्रमुख अर्धसैनिल बल है और विश्व का सबसे बड़ा सीमा रक्षक बल। इस मुख्य कार्य यह है भारत की अंतर्राष्ट्रीय सीमाओं पर निरंतर निगरानी रखना, भारत भूमि सीमा की रक्षा और अंतर्राष्ट्रीय अपराध को रोकना है। हिन्दुस्थान समाचार/वीरेन-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in