पीएम मोदी के संबोधन को सुनने के लिए भाजपा लगाएगी एलईडी स्क्रीन
पीएम मोदी के संबोधन को सुनने के लिए भाजपा लगाएगी एलईडी स्क्रीन

पीएम मोदी के संबोधन को सुनने के लिए भाजपा लगाएगी एलईडी स्क्रीन

नई दिल्ली, 20 दिसम्बर (हि.स.)। कृषि कानूनों की लोगों को जानकारी पहुंचाने के लिए दिल्ली भाजपा की तरफ से रविवार से जनजागरण अभियान की शुरुआत कर दी गई है, जो आगामी 25 दिसम्बर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिन तक चलेगी। 25 दिसम्बर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन को सुनने के लिए राजधानी के सभी 280 मंडलों में एलईडी स्क्रीन लगाई जाएगी, जहां पर लोग प्रधानमंत्री मोदी का संबोधन सुनेंगे। यह जानकारी रविवार को कृषि सुधार अधिनियमों को लेकर बनाई गई प्रदेश भाजपा के जनजागरण व संपर्क अभियान समिति के प्रमुख रामवीर सिंह बिधूड़ी ने दी। बिधूड़ी ने बताया कि 25 दिसम्बर को दिल्ली के सभी 280 मंडलों में आयोजित होने कार्यक्रम में किसान, व्यापारी, श्रमिक आदि समाज के सभी वर्गों के लोग हिस्सा लेंगे। प्रत्येक आयोजन में 500 से 1000 लोगों तक की भीड़ जुटने की उम्मीद है। बिधूड़ी ने बताया कि इन आयोजनों के माध्यम से भाजपा के नेता बीते छह वर्षों में देश के विकास व कल्याण के लिए प्रधानमंत्री मोदी द्वारा किये गए कार्यों के बारे में लोगों को बताएंगे। उन्होंने कहा कि जनजागरण अभियान के तहत 24 दिसम्बर तक कृषि मंत्री नरेंद्र तोमर का किसानों के नाम लिखा गया पत्र दिल्ली में घर-घर पहुंचाया जाएगा। इसके अलावा गांवों में पांच-पांच गोष्ठियों का आयोजन किया जाएगा और सोशल मीडिया पर भी व्यापक अभियान चलाया जाएगा। हिन्दुस्थान समाचार/वीरेन-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in