दिल्ली के इन क्षेत्रों में सुरक्षित नहीं हैं महिलाएं: रिपोर्ट
दिल्ली के इन क्षेत्रों में सुरक्षित नहीं हैं महिलाएं: रिपोर्ट

दिल्ली के इन क्षेत्रों में सुरक्षित नहीं हैं महिलाएं: रिपोर्ट

नई दिल्ली, 22 दिसम्बर (हि.स.)। राजधानी दिल्ली में वर्ष 2020 में भले ही महिलाओं के प्रति होने वाले अपराधों में कमी आई है, लेकिन अभी भी दिल्ली में महिला सुरक्षित नहीं है। इसका खुलासा दिल्ली पुलिस की मदद इंटीग्रेटेड कंप्लेंट मैनेजमेंट सिस्टम (आइसीएमएस) द्वारा से हुई है। इससे पुलिस को यह जानकारी मिल रही है कि कौन से इलाकों में सबसे ज्यादा महिलाओं के साथ ज्यादा अपराध हो रहे हैं। बीते नवंबर माह के आंकड़े बताते हैं कि सबसे ज्यादा महिला अपराध की शिकायतें जहांगीरपुरी और सुल्तानपुरी इलाके से आई हैं। पुलिस के अनुसार महिला अपराध पर लगाम लगाना दिल्ली पुलिस की प्राथमिकता है। इसके लिए दिल्ली पुलिस ना केवल महिलाओं के लिए जागरूकता अभियान चलाती है, बल्कि महिला अपराध में लिप्त आरोपितों के खिलाफ सख्त एक्शन भी लेती है। वर्ष 2020 की बात करें तो दुष्कर्म, छेड़छाड़, फब्ती कसना, अपहरण आदि महिला अपराधों में कमी देखने को मिली है। इसके लिए एक तरफ जहां पुलिस के प्रयास महत्वपूर्ण माने जा रहे हैं, तो वहीं दूसरी तरफ लॉकडाउन का भी इसमें महत्वपूर्ण योगदान रहा है। लॉकडाउन के दौरान महिला अपराधों में 70 से 80 फ़ीसदी कमी देखने को मिली थी। इन क्षेत्रों से मिली अधिक शिकायतें दिल्ली पुलिस के अनुसार बीते 8 नवंबर को लॉन्च किए गए इंटीग्रेटेड कंप्लेंट मैनेजमेंट सिस्टम (आइसीएमएस) पर 1299 शिकायतें नवंबर माह में मिली हैं। इन शिकायतों के साथ ही उन इलाकों का भी पता चल रहा है, जहां पर महिलाओं के साथ ज्यादा अपराध हो रहे हैं। बीते नवंबर माह के आंकड़े बताते हैं कि जहांगीरपुरी, सुल्तानपुरी, तिलक नगर, भलस्वा डेरी, नेब सराय, फतेहपुर बेरी, बुराड़ी, रघुवीर नगर और नांगलोई से महिला अपराध की शिकायतें ज्यादा मिली हैं। पुलिस का कहना है कि ऐसे अपराधों के इलाके चिन्हित करने के बाद संबंधित एसएचओ न केवल इन शिकायतों का निवारण करेंगे बल्कि इस तरह के अपराध पर लगाम लगाने के लिए भी उचित कदम उठाएंगे। क्षेत्र महिला अपराध की शिकायतें जहांगीरपुरी 87 सुल्तानपुरी 77 तिलक नगर 61 भलस्वा डेरी 55 नेब सराय 35 फतेहपुर बेरी 27 बुराड़ी 27 रघुवीर नगर 23 नांगलोई 18 हिन्दुस्थान समाचार/अश्वनी-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in