केजरीवाल ने डेंगू विरोधी अभियान में दिल्लीवासियों को सक्रिय भागीदारी के लिए दी बधाई
केजरीवाल ने डेंगू विरोधी अभियान में दिल्लीवासियों को सक्रिय भागीदारी के लिए दी बधाई

केजरीवाल ने डेंगू विरोधी अभियान में दिल्लीवासियों को सक्रिय भागीदारी के लिए दी बधाई

नई दिल्ली, 07 नवम्बर (हि.स.)। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने डेंगू विरोधी अभियान ‘10 हफ्ते, 10 बजे, 10 मिनट’ के पिछले सप्ताह में दिल्ली के लोगों को इस अभियान में सक्रिय भागीदारी लेने के लिए बधाई दी है। उन्होंने कहा कि लोगों की भागीदारी की वजह से दिल्ली में इस साल डेंगू के कारण एक भी मौत नहीं हुई है। मुख्यमंत्री ने सभी निवासियों से इस रविवार को भी अभियान में सक्रिय रूप से शामिल होने की अपील की है। साथ ही, दिल्ली के लोगों का इस साल अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने पर आभार भी व्यक्त किया है। दिल्ली के लोगों ने 2015 में आए 15,867 डेंगू के मामलों को इस साल सफलतापूर्वक 489 तक लाने में कामयाबी हासिल की है। 2015 में डेंगू से हुईं 60 मौतों की तुलना में इस साल डेंगू से एक भी मौतें नहीं हुई हैं। केजरीवाल की अपील पर बच्चों से लेकर आरडब्ल्यूए, व्यापारियों, मशहूर हस्तियों और दिल्ली के निवासियों ने ‘10 हफ्ते, 10 बजे, 10 मिनट’ अभियान को सफलता की एक महत्वपूर्ण कहानी बना दिया है। हिन्दुस्थान समाचार /प्रतीक खरे-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in