कर्मचारियों के वेतन की समस्या का जल्द किया जाएगा स्थायी समाधान : महापौर
कर्मचारियों के वेतन की समस्या का जल्द किया जाएगा स्थायी समाधान : महापौर

कर्मचारियों के वेतन की समस्या का जल्द किया जाएगा स्थायी समाधान : महापौर

नई दिल्ली, 23 सितम्बर (हि.स.)। उत्तरी दिल्ली नगर निगम (एनडीएमसी) के महापौर जय प्रकाश ने बुधवार को बताया कि वे कार्यालय आने पर सर्वप्रथम लगातार धरना दे रहे कर्मचारियों के साथ बैठक कर वेतन की समस्या पर चर्चा करेंगे। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों के वेतन की समस्या को हल करने के सभी प्रयास किए जा रहे हैं और इस संबंध में जल्द ही स्थायी समाधान किया जाएगा। महापौर ने कहा कि निगम कर्मचारियों के वेतन की समस्या के स्थायी समाधान के लिए क्या-क्या प्रयास कर रही है, इसके संबंध में भी कर्मचारियों को बताया जाएगा। उन्होंने बताया कि निगम के कर्मचारी लगातार निगम मुख्यालय पर वेतन की समस्या के संबंध में सांकेतिक धरना दे रहे हैं। महापौर ने आरोप लगाया कि दिल्ली सरकार निगम का बकाया फंड नहीं दे रही है जिसके कारण निगम को कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि हमारे कर्मचारी निगम की रीढ़ की हड्डी है और कर्मचारियों की समस्या का समाधान करना हमारा सर्वप्रथम कार्य है। हिन्दुस्थान समाचार/ वीरेन्द्र-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in