अभाविप ने सैनिटरी पैड्स बांट महिलाओं को किया जागरूक
अभाविप ने सैनिटरी पैड्स बांट महिलाओं को किया जागरूक

अभाविप ने सैनिटरी पैड्स बांट महिलाओं को किया जागरूक

नई दिल्ली, शनिवार 12 दिसम्बर (हि.स.)। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) की छात्रा कार्यकर्ताओं ने दक्षिणी दिल्ली के दक्षिणीपुरी क्षेत्र के संजय कैंप में महिलाओं तथा छात्राओं को मासिक धर्म के बारे में जागरूक करने हेतु जागरुकता अभियान चलाया। इस अभियान में अभाविप ने सैनिटरी नैपकिन बांटा तथा इसके महत्व के विषय में जानकारी दी। अभाविप दिल्ली की छात्रा कार्य प्रमुख वेलेंटीना ब्रह्मा ने बताया कि दिल्ली विश्वविद्यालय की छात्राओं के साथ हमने दक्षिणपुरी के कुछ क्षेत्रों में जाकर हमने वहां की महिलाओं से सम्पर्क किया। हमने उनके साथ महिला स्वास्थ्य से जुड़ी बुनियादी जानकारी साझा करते हुए उनके बीच सेनैटरी पैड्स वितरित किया। इस जागरुकता अभियान के तहत महिलाओं को मासिक माहवारी, साफ सफाई एवं पर्यावरण व बायोडिग्रेडेबल सैनिटरी नैपकिंस के विषय में भी जानकारी दी गई। हिन्दुस्थान समाचार/प्रतीक-hindusthansamachar.in

Raftaar | रफ्तार
raftaar.in