back to top
31.1 C
New Delhi
Thursday, March 5, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Wrestler Harassment : धरने पर बैठे पहलवानों का बड़ा ऐलान, कहा- हम अपने मेडल करेंगे वापस

Wrestler Harassment : धरने में शामिल महिला पहलवान विनेश फोगाट ने गुरुवार को कहा कि हम सभी लोग अपने-अपने मेडल वापस करेंगे।

नई दिल्ली, एजेंसी। भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ धरने पर बैठे पहलवान का आज 12वां दिन है। संघ के अध्यक्ष की गिरफ्तारी और इस्तीफे की मांग पर अड़े पहलवान अब मेडल वापसी की बात कह रहे हैं।

गिरफ्तारी हो जाएगी तो हम सब चले जाएंगे

धरने में शामिल महिला पहलवान विनेश फोगाट ने गुरुवार को कहा कि हम सभी लोग अपने-अपने मेडल वापस करेंगे। विनेश ने कहा कि उनका करियर दांव पर लगा हुआ है। वहीं, धरने में शामिल पहलवान बजरंग पुनिया ने कहा है कि मामले में गिरफ्तारी हो जाएगी तो हम सब चले जाएंगे।

घमंड में पूरी भाजपा का दिमाग खराब हो चुका है

इधर पहलवानों के साथ हुए हंगामा के बाद सुबह दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का बयान आया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि “देश के चैम्पियन खिलाड़ियों के साथ इतना गलत बर्ताव क्यो..? ये बेहद दुखद और शर्मनाक है। घमंड में पूरी भाजपा का दिमाग खराब हो चुका है। ये लोग सिर्फ गुंडागर्दी से सारा सिस्टम हांकना चाहते हैं। इन्होंने पूरे सिस्टम का मजाक बनाकर रख दिया है। देश के सभी लोगों से मेरी अपील- अब बस… अब और नहीं…भाजपा की गुंडागर्दी बर्दाश्त मत करो, भाजपा को उखाड़ने के साथ अब इन्हें भगाने का वक्त भी आ गया है। ” इस बीच पुलिस ने दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल को सिविल लाइन थाने से सुबह रिहा किया। इसके बाद फिर वह पहलवानों से मिलने जंतर-मंतर पर पहुंची। स्वाति का आरोप है कि दिल्ली पुलिस पूरी तरह से गुंडागर्दी पर उतारू हो गई है।

Advertisementspot_img

Also Read:

दिल्ली पहुंचते ही गुस्से में लाल हुईं ममता बनर्जी, कहा- हम रेड कारपेट बिछाते हैं, वो ब्लैक से कर रहे स्वागत

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दिल्ली पहुंचते ही केंद्र सरकार और दिल्ली पुलिस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा...
spot_img

Latest Stories

कुछ देशों में होली पर रंग खेलने पर हो सकती है कानूनी कार्रवाई, जानिए कौन से हैं वो देश?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में होली सिर्फ एक त्योहार...

Chandra Grahan 2026: साल का पहला चंद्र ग्रहण और होली का संयोग, जानें सूतक में किन कार्यों से रहें दूर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। फाल्गुन पूर्णिमा पर जहां एक ओर...

Skin Care Tips: ऑयली और डल स्किन से छुटकारा, समर में ऐसे रखें चेहरा फ्रेश और जवान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जैसे ही तापमान चढ़ता है, त्वचा...

Vastu Tips: घर में शांति बनाए रखने के लिए ये वास्तु उपाय, बनने लगेंगे सारे काम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जीवन में सुख समृद्धि अथवा...

Iran-Israel War का भारत पर क्या होगा असर, कैसे कच्चे तेल की कीमतों को करेगा प्रभावित?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अमेरिका और इजरायल ने शनिवार को...