back to top
25.1 C
New Delhi
Thursday, March 19, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

दिल्ली-NCR में क्या फिर शाम को बरसेंगे बदरा, ऑफिस से निकलने से पहले यहां जानिए मौसम विभाग का ताजा अपडेट

Delhi-NCR News: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में आज सुबह हुई बरसात से मौसम खुशनुमा हो गया। दिल्ली, गाजियाबाद, नोएडा, फरीदाबाद और गुरुग्राम में कई जगह मध्यम से तेज बरसात हुई है।

नई दिल्ली, हि.स.। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में आज सुबह हुई बरसात से मौसम खुशनुमा हो गया। दिल्ली, गाजियाबाद, नोएडा, फरीदाबाद और गुरुग्राम में कई जगह मध्यम से तेज बरसात हुई है। कई दिनों से उमस का सामना कर रहे लोगों का शनिवार सुबह कालिदास के मेघों ने गड़गड़ाहट के साथ स्वागत किया। अचानक नींद से जागे लोग आसमान निहारते रहे। कई जगह तो एकाध घंटे में ही जलभराव हो गया। कल पूरे दिन तेज धूप के कारण लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ा था। शाम को भी बारिश की संभावना के बारे में मौसम विभाग का अलर्ट क्या कहता है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार आज पूरे दिन मौसम के ऐसे ही बने रहने का अनुमान है। शाम को आसमान में बादल लगे रहेंगे और बारिश की संभावना बनी रहेगी। सुबह की बारिश ने पुनर्निर्मित सेंट्रल विस्टा एवेन्यू (अब कर्तव्य पथ) को भिगो दिया।

कोलकाता को बारिश से मिली हल्की राहत

इधर, महानगर कोलकाता समेत राज्य के अन्य हिस्सों में फिलहाल बारिश से राहत मिली है। मौसम विभाग की ओर से शनिवार को जारी बयान में बताया गया है कि पिछले 24 घंटे के दौरान केवल 1.9 मिलीमीटर बारिश हुई है। इसकी वजह से एक बार फिर हल्की गर्मी बढ़ गई है। मौसम विभाग की ओर से जारी बयान में बताया गया है कि कोलकाता में न्यूनतम तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है जो सामान्य से एक डिग्री अधिक है जबकि अधिकतम तापमान 31.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है जो सामान्य है। कोलकाता के अलावा हावड़ा, हुगली, उत्तर और दक्षिण 24 परगना, पूर्व और पश्चिम मेदिनीपुर, पुरुलिया, बांकुड़ा समेत दक्षिण बंगाल के अन्य इलाकों में भी बारिश कम हुई है जिसकी वजह से उमस भरी गर्मी का एहसास लोगों को हो रहा है। हालांकि उत्तर बंगाल के अलीपुरदुआर, कूचबिहार, जलपाईगुड़ी, दार्जिलिंग और कालिमपोंग में भी लगातार बारिश हो रही है। रविवार तक ऐसा ही मौसम रहेगा।

Advertisementspot_img

Also Read:

ट्रैफिक की टेंशन खत्म! गुरुग्राम से दिल्ली और नोएडा के बीच उड़ेंगी एयर टैक्सियाँ; बदल जाएंगे शहरी सफर के नियम

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आप दिल्ली-एनसीआर में रहते हैं और रोज ऑफिस के लिए लंबा सफर तय करते हैं, तो आपके लिए खुशखबरी है।...
spot_img

Latest Stories

जारी होने वाला है GATE 2026 का रिजल्ट, दाखिला लेने के लिए जान लें देश के Top 20 Engineering Colleges

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देश के लाखों इंजीनियरिंग के छात्रों...

…तो एक बार फिर RCB के नाम होने जा रहा है IPL 2026 का खिताब? दिग्गज खिलाड़ी ने कर दी भविष्यवाणी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। टी20 विश्व कप में विश्वविजेता बनने...

Anant Singh Bail: दुलारचंद हत्याकांड में जेल में बंद अनंत सिंह आएंगे बाहर, पटना HC ने जमानत दी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बिहार के मोकामा से बाहुबली विधायक...

Gold-Silver Rate: रिकॉर्ड हाई से औंधे मुंह गिरा सोने का भाव, चांदी भी जमकर टूटी, जानिए क्या है ताजा रेट

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। गुरुवार को सर्राफा बाजार में सोने...

केदारनाथ दर्शन के लिए जा सकेंगी Sara Ali Khan? मंदिर प्रबंधन ने कहा- ये मामला अलग है

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हर साल चारधाम यात्रा में...

Chaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के चमत्कार पर बनी ये फिल्में, नवरात्रि में जरूर देखें

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज नवरात्रि का पहला दिन...