vhp-condemned-the-murder-of-a-young-man
vhp-condemned-the-murder-of-a-young-man

युवक की हत्या की विहिप ने की निंदा

नई दिल्ली, 11 फरवरी (हि.स.)। विश्व हिन्दू परिषद (विहिप) ने मंगोलपुरी इलाके में जय श्रीराम के उद्घोष के कारण एक वर्ग विशेष के लोगों द्वारा एक युवक की हत्या की घटना की निंदा की है। विहिप दिल्ली प्रांत के अध्यक्ष कपिल खन्ना ने पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए हर स्तर पर कानूनी लड़ाई लड़ने की बात कही है। उन्होंने कहा कि पूरा संगठन पीड़ित परिवार के साथ है। उनको हर प्रकार से आर्थिक और सामाजिक सुरक्षा प्रदान की जाएगी। विहिप के प्रांत प्रचार प्रमुख महेंद्र रावत के मुताबिक दिल्ली के मंगोलपुरी इलाके में बुधवार रात रिंकू शर्मा की एक वर्ग विशेष के लोगों ने हत्या कर दी। रिंकू शर्मा बजरंग दल का मिलन प्रमुख था। स्थानीय लोगों के मुताबिक श्रीरामजन्मभूमि मंदिर निर्माण को लेकर मंगोलपुरी में शोभायात्रा निकाली गई थी। इसके बाद ही रिंकू शर्मा के घर रात में 15 से 20 की संख्या में पहुंचे एक वर्ग विशेष के युवकों ने हमला बोल दिया। गंभीर रूप से घायल रिंकू शर्मा ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। इस घटना के विरोध में गुरुवार को बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने मंगोलपुरी थाने का घेराव किया। पुलिस ने 5 आरोपितों को हिरासत में लिया है जबकि अन्य आरोपितों की जल्द गिरफ्तारी का भरोसा दिलाया है। हिन्दुस्थान समाचार/ पवन-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in