कर्नाटक में खत्म हुआ मतदान, जानिए अन्य राज्यों में हुए उपचुनाव में कैसा रहा माहौल

लोकसभा की जालंधर सीट से सांसद चौधरी संतोख सिंह की 14 जनवरी को राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के दौरान हृदय गति रुकने से मौत हो गई थी।
जानिए अन्य राज्यों में हुए उपचुनाव में कैसा रहा माहौल
जानिए अन्य राज्यों में हुए उपचुनाव में कैसा रहा माहौल

नई दिल्ली, एजेंसी। कर्नाटक की 224 विधानसभा सीटों पर बुधवार को शाम छह बजे तक मतदान किया गया है। शाम पांच बजे तक राज्य में 65.69 प्रतिशत मतदान हुआ है। इसके अलावा शाम पांच बजे तक जालंधर लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव में 50.27 प्रतिशत और मेघालय की सोहिओंग सीट पर टाले गए चुनाव से जुड़े मतदान में 91.39 प्रतिशत मतदान हुआ है।

कर्नाटक विधानसभा का कार्यकाल 25 मई को समाप्त होने वाला है

वहीं, विधानसभा सीटों पर हो रहे उपचुनाव की बात की जाए तो ओडिशा की झारसुगुड़ा सीट पर 68.12 प्रतिशत, उत्तर प्रदेश में मिर्जापुर स्थित छानबे सीट पर 39.51 प्रतिशत और रामपुर जिले की स्वार सीट पर 41.78 प्रतिशत मतदान हुआ है। उल्लेखनीय है कि कर्नाटक विधानसभा का कार्यकाल 25 मई को समाप्त होने वाला है। राज्य में 224 विधानसभा सीटों के लिए आज मतदान जारी है। कर्नाटक में आज होने वाले मतदान के लिए 2615 उम्मीदवार चुनावी मैदान में है। इसमें 2430 पुरुष, 184 महिला और एक ट्रांसजेंडर है। मतदाता सूची के अनुसार राज्य में 5.21 करोड़ से अधिक मतदाता पंजीकृत हैं, जिनमें से 5.55 लाख दिव्यांग मतदाता हैं।

राहुल प्रकाश कोल का बीमारी के चलते निधन हो गया

लोकसभा की जालंधर सीट से सांसद चौधरी संतोख सिंह की 14 जनवरी को राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के दौरान हृदय गति रुकने से मौत हो गई थी। ओडिशा के झारसुगुड़ा विधायक व राज्य के स्वास्थ्य मंत्री नब किशोर दास की हत्या की कर दी गई थी। उत्तर प्रदेश में मिर्जापुर स्थित छानबे सीट से विधायक राहुल प्रकाश कोल का बीमारी के चलते निधन हो गया था। सपा विधायक अब्दुल्ला आजम की विधायकी रद्द होने के बाद रामपुर जिले की स्वार विधानसभा सीट खाली हो गई थी। वहीं मेघालय में हाल ही में सम्पन्न विधानसभा चुनाव के दौरान सोहिओंग में यूडीपी प्रत्याशी एचडीआर लिंगदोह के निधन के चलते चुनाव टाल दिया गया था।

मुख्य चुनाव आयुक्त ने लोगों से मतदान करने की अपील की

कर्नाटक राज्य विधानसभा के आम चुनाव के लिए मतदान दिवस की पूर्व संध्या पर कल मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने राज्य में 5.3 करोड़ से अधिक मतदाताओं, विशेष रूप से 11.71 लाख पहली बार मतदान करने वाले मतदाताओं से मतदान के लिए उत्साह से भाग लेने की अपील की थी। उन्होंने देश की आईटी राजधानी में युवा और शहरी मतदाताओं से 103 वर्षीय बुजुर्ग मतदाता महादेव महालिंगा माली जैसे बुजुर्ग मतदाताओं से प्रेरणा लेने और राज्य में शहरी उदासीनता की प्रचलित प्रवृत्ति को पराजित करते हुए लोकतंत्र के उत्सव में सक्रिय रूप से भाग लेने का आग्रह किया था।

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in