back to top
18.1 C
New Delhi
Tuesday, March 3, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

(अपडेट) शहाबुद्दीन की कोरोना से नहीं हुई है मौत, तिहाड़ जेल प्रशासन ने खबरों को बताया अफवाह

नई दिल्ली, 01 मई (हि.स.)। दिल्ली के पश्चिमी जिले के तिहाड़ जेल में बंद शहाबुद्दीन की मौत को अफवाह बताते हुए तिहाड़ जेल प्रशासन ने कहा है कि उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। तिहाड़ जेल में बंद बाहुबली नेता और पूर्व सांसद शहाबुद्दीन कोरोना संक्रमित हैं। बीते एक सप्ताह से दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल में शहाबुद्दीन का उपचार चल रहा है। तिहाड़ जेल के डीजी संदीप गोयल ने बताया कि शहाबुद्दीन आईसीयू में है, ज्यादा हालत खराब होने पर उन्हें एलएनजेपी अस्पताल में शिफ्ट कर सकते हैं। फिलहाल उपचार चल रहा है। जानकारी के अनुसार, तिहाड़ जेल में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। यहां के कैदी न केवल संक्रमित हो रहे हैं बल्कि अपनी जान भी गांव आ रहे हैं। जेल प्रशासन के अनुसार, अभी तक 300 से ज्यादा कैदी जेल में संक्रमित हो चुके हैं और अलग-अलग अस्पताल में उनका उपचार चल रहा है। इन्हीं में बिहार के बाहुबली नेता एवं पूर्व सांसद शहाबुद्दीन भी शामिल हैं। जेल में बंद शहाबुद्दीन को करीब एक सप्ताह पहले कोरोना संक्रमण हुआ था। तबीयत खराब होने के चलते जेल प्रशासन द्वारा शहाबुद्दीन को दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहां पर बीते एक सप्ताह से उनका उपचार चल रहा है। अब तक 6 कैदियों की हुई मौत तिहाड़ खेल में अब तक एक महिला कैदी समेत छह कैदियों की कोरोना संक्रमण से मौत हुई है। इनमें से चार कैदियों की मौत बीते चार दिनों में हुई। वहीं दो कैदियों की मौत बीते साल हुई थी। हिन्दुस्थान समाचार/अश्वनी

Advertisementspot_img

Also Read:

Rajya Sabha Elections 2026: कौन हैं हिना शहाब? जिन्हें RJD भेजेगी राज्यसभा, जानिए बिहार में सीटों का गणित

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। बिहार में खाली हो रही पांच राज्यसभा सीटों को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। इस बीच Bhai Virendra ने...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...