back to top
33.1 C
New Delhi
Thursday, March 5, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

विश्व का सबसे बड़ा स्टार्टअप इकोसिस्टम आज भारत में : पीयूष गोयल

पीयूष गोयल ने कहा कि हम भारत की ढाई सौ लाख करोड़ रुपये की इकोनॉमी को अगले 25 वर्ष में ढाई हजार लाख करोड़ रुपये की इकोनॉमी बनाने की ओर अग्रसर हो रहे हैं।

नई दिल्ली, हिन्दुस्थान समाचार। केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि देश ढाई हजार लाख करोड़ रुपये की इकोनॉमी बनाने की ओर अग्रसर है। हम प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में एकजुट होकर इस दिशा में काम कर रहे हैं। हम भारत की ढाई सौ लाख करोड़ रुपये की इकोनॉमी को अगले 25 वर्ष में ढाई हजार लाख करोड़ रुपये की इकोनॉमी बनाने की ओर अग्रसर हो रहे हैं।

62 लाख करोड़ का किया निर्यात

गोयल ने मंगलवार को पार्टी मुख्यालय में आयोजित एक प्रेसवार्ता के दौरान कहा कि वाणिज्य मंत्रालय के तहत दो साल में 38 लाख करोड़ का निर्यात 2020-21 में था जो अब 62 लाख करोड़ का निर्यात हो गया है। उन्होंने कहा कि 2030 तक भारत का निर्यात 165 लाख करोड़ तक बढ़ाने की योजना है।

9 वर्षों में पेटेंट में 06 गुना हुई वृद्धि

गोयल ने कहा कि 2014-15 में इस देश में करीब 42 हजार पेटेंट फाइल हुए थे और सिर्फ 06 हजार पेटेंट ग्रांट हुए थे जबकि पिछले वर्ष 2022-23 में 83 हजार पेटेंट फाइल हुए और 34 हजार पेटेंट ग्रांट हुए। मात्र 9 वर्षों में पेटेंट में 06 गुना वृद्धि हुई है। उन्होंने आज 100 से अधिक यूनिकॉर्न और करीब 01 लाख स्टार्टअप भारत को गौरवान्वित करते हैं। विश्व का सबसे बड़ा स्टार्टअप इकोसिस्टम आज भारत में है।

Advertisementspot_img

Also Read:

दिल्ली पहुंचते ही गुस्से में लाल हुईं ममता बनर्जी, कहा- हम रेड कारपेट बिछाते हैं, वो ब्लैक से कर रहे स्वागत

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दिल्ली पहुंचते ही केंद्र सरकार और दिल्ली पुलिस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा...
spot_img

Latest Stories

कुछ देशों में होली पर रंग खेलने पर हो सकती है कानूनी कार्रवाई, जानिए कौन से हैं वो देश?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में होली सिर्फ एक त्योहार...

Chandra Grahan 2026: साल का पहला चंद्र ग्रहण और होली का संयोग, जानें सूतक में किन कार्यों से रहें दूर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। फाल्गुन पूर्णिमा पर जहां एक ओर...

Skin Care Tips: ऑयली और डल स्किन से छुटकारा, समर में ऐसे रखें चेहरा फ्रेश और जवान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जैसे ही तापमान चढ़ता है, त्वचा...

Iran-Israel War का भारत पर क्या होगा असर, कैसे कच्चे तेल की कीमतों को करेगा प्रभावित?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अमेरिका और इजरायल ने शनिवार को...