back to top
33.1 C
New Delhi
Monday, March 9, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

दिल्ली के सैकड़ों ओला-उबर राइडरों को झटका, बाइक टैक्सी पर सुप्रीम कोर्ट का प्रतिबंध बरकरार

जस्टिस अनिरुद्ध बोस और जस्टिस राजेश बिंदल की अवकाशकालीन पीठ ने 12 जून को दिल्ली सरकार की याचिकाओं पर सुनवाई की।

नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज डेस्क।सुप्रीम कोर्ट ने ओला, रैपिडो और उबर को बड़ा झटका दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली हाईकोर्ट के उस आदेश पर तत्काल रूप से रोक लगाई है। जिसमें दिल्ली सरकार की ओर से एक नीति तैयार होने तक लाइसेंस के बिना काम करने की अनुमति देने के लिए कहा गया था।

नीति बनने तक बिना लाइसेंस के बाइक टैक्सी चलाने की दी जाए अनुमति

बाइक-टैक्‍सी कंपनी की मांग थी कि जब तक सरकार नीति नहीं बनाती, तब तक उन्‍हें बिना लाइसेंस बाइक टैक्सी चलाने की अनुमति दी जाए। कोर्ट में सुनवाई के दौरान उबर के वकील ने कहा कि 2019 से ही भारत के कई राज्यों में दोपहिया वाहन का इस्तेमाल बाइक सर्विस के तौर पर किया जा रहा है। उन्होंने सुनवाई कर रही बेंच को बताया कि मोटर वीकल कानून के तहत इस पर किसी तरह का प्रतिबंध नहीं है। 

दिल्ली सरकार ने लगाई थी रोक

उल्लेखनीय है कि साल 19 फरवरी 2023 को दिल्‍ली सरकार ने एक पब्लिक नोटिस जारी कर बाइक टैक्‍सी पर रोक लगा दी थी। रैपिडो और उबर ने इसके खिलाफ हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। कोर्ट ने 21 फरवरी को कारण बताओ नोटिस जारी कर अपना फैसला दिया था।

सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट के फैसले पर लगाया स्टे

जस्टिस अनिरुद्ध बोस और जस्टिस राजेश बिंदल की अवकाशकालीन पीठ ने 12 जून को दिल्ली सरकार की याचिकाओं पर सुनवाई की। इसमें अब सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली हाईकोर्ट के उस आदेश पर स्टे लगा दिया है, जिसमें कोर्ट ने निर्देश दिया था कि नीति अधिसूचित होने तक बाइक-टैक्सी कंपनी के खिलाफ कोई कठोर कार्रवाई नहीं की जानी चाहिए। 

Advertisementspot_img

Also Read:

सुप्रीम कोर्ट ने NCERT कंटेंट पर जताई थी आपत्ति, CJI ने बताई साजिश, 11 मार्च को होगी सुनवाई

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देश की शीर्ष अदालत सुप्रीम कोर्ट ने कक्षा 8 की एक पुस्तक में न्यायपालिका को लेकर प्रकाशित कथित आपत्तिजनक सामग्री पर कड़ा रुख...
spot_img

Latest Stories

‘धुरंधर 2’ ने रिलीज से पहले ही कर लिया काफी कलेक्शन, जानिए पूरी जानकारी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर'...

Travel Tips: Manali और Kasol में कौन है बेस्ट, ट्रिप से पहले पढ़ें जरूरी टिप्स

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आप इस वीकेंड घूमने के...

टीम इंडिया ने तीसरी बार टी20 वर्ल्ड कप जीता, बॉलीवुड सेलेब्स ने इस प्रकार दी बधाई

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। इंडिया ने आईसीसी टी20 वर्ल्ड...

Stock Market Today: सप्ताह के पहले दिन शेयर बाजार में मचा कोहराम, Sensex 2300 अंक से ज्यादा टूटा, Nifty भी लाल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार,...