back to top
18.1 C
New Delhi
Friday, March 20, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

काला जठेड़ी गैंग पर स्पेशल सेल ने कसा शिकंजा

नई दिल्ली, 27 मई (हि.स.)। राजधानी दिल्ली और एनसीआर में लगातार दहशत फैला रही काला जठेड़ी गैंग पर स्पेशल सेल ने अपना शिकंजा कस लिया है। इस गैंग पर मकोका लगाने के साथ ही लारेंस बिश्नोई सहित गैंग के पांच सदस्यों को जेल से रिमांड पर लाया गया है। उनसे पूरे गैंग के कारनामों को लेकर स्पेशल सेल जानकारी इक्ट्ठा कर रही है। अधिकारियों का मानना है कि मकोका लगने के बाद इस गैंग पर शिकंजा कसेगा और उनकी अपराध की गति कम होगी। जानकारी के अनुसार, दिल्ली-एनसीआर में दर्जन भर से ज्यादा हत्याओं में वांछित संदीप उर्फ काला जठेड़ी के खिलाफ स्पेशल सेल ने हाल ही में मकोका के तहत एफआईआर दर्ज की है। इसमें उसके साथ ही लारेंस बिश्नोई और अन्य साथियों को भी आरोपित बनाया गया है। फिलहाल संदीप उर्फ काला जठेड़ी के दुबई में होने की जानकारी पुलिस के पास है। इससे पहले वह बैंकॉक में बैठकर अपने गुर्गों की सहायता से अपराध करवा रहा था। उसके गैंग में 100 से ज्यादा बदमाश हैं जो हत्या, लूट, डकैती, जबरन उगाही जैसी वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। इस गैंग से जुड़ी तमाम जानकारी जुटाने के लिए स्पेशल सेल ने जेल में बंद लारेंस बिश्नोई, संपत नेहरा,जग्गू भगवान पुरिया और राजू बसोड़ी को रिमांड पर लिया है। दिल्ली के लिए सिरदर्द जठेड़ी गैंग दिल्ली पुलिस के लिए लारेंस बिश्नोई-काला जठेड़ी गैंग हाल के दिनों में सबसे बड़ा सिरदर्द बन गया है। पुलिस इस गैंग के दर्जन भर बदमाशों को बीते मार्च-अप्रैल में गिरफ्तार कर चुकी है, लेकिन विदेश में बैठा संदीप उर्फ काला जठेड़ी लगातार अपने गैंग का विस्तार करता जा रहा है। वहीं ध्यान देने वाली बात यह है कि वह दुबई से बैठकर नए गैंग से हाथ मिलाकर अपने गैंग को बड़ा रहा है। उसका मकसद दिल्ली में अपने पैर पसारना है। इसलिए वह लगातार दिल्ली में हत्या और जबरन उगाही की वारदातों को अंजाम दे रहा है। दिल्ली के अधिकांश नामी बदमाशों को स्पेशल सेल गिरफ्तार कर जेल में डाल चुकी है। ऐसे में दिल्ली के भीतर कोई बड़ा गैंग अभी ऑपरेट नहीं कर रहा है। इसका फायदा उठाकर लारेंस बिश्नोई-काला जठेड़ी दिल्ली में अपना नेटवर्क खड़ा कर रहे हैं। गैंग पर मकोका से कसी नकेल लारेंस बिश्नोई-काला जठेड़ी पहला गैंग नहीं है जिस पर नकेल कसने के लिए मकोका का इस्तेमाल किया गया है। दिल्ली के अधिकांश नामी बदमाश जैसे नीरज बवाना, हाशिम बाबा, नासिर, जितेंद्र गोगी, मंजीत महाल, प्रदीप सोलंकी जेल में बंद हैं। इनमें से अधिकांश के उपर पुलिस ने मकोका लगा रखा है। जिसके चलते हाल में इनमें से कोई जेल से बाहर नहीं निकल सकता। इसके साथ ही उनके गैंग के सदस्य गिरफ्तार होने पर इस मकोका की एफआईआर का हिस्सा बन जाते हैं और वह भी लंबे समय के लिए जेल चले जाते हैं। इसलिए पुलिस को उम्मीद है कि मकोका से वह जठेड़ी गैंग पर भी शिकंजा कसने में कामयाब होंगे। सात लाख का इनामी संदीप फरार फरवरी 2020 में पुलिस हिरासत से फरार हुए काला जठेड़ी पर सात लाख रुपये का इनाम घोषित है। वह बैंकॉक में बैठकर गैंग को पहले ऑपरेट कर रहा था, लेकिन कुछ समय पहले वह बैंकॉक छोड़कर दुबई चला गया है। ऐसे इनपुट दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल को मिले हैं। पुलिस अधिकारियों की मानें, तो उनके लिए सबसे बड़ी चुनौती इस गैंग में बदमाशों की संख्या है। वह जितने बदमाशों को पकड़ते हैं, उनसे ज्यादा नए बदमाश इस गैंग से जुड़ जाते हैं। गैंग को बढ़ाने के लिए काला जठेड़ी लगातार दिल्ली एनसीआर के गैंग से हाथ मिला रहा है। नजफगढ़ क्षेत्र में सक्रिय कपिल सांगवान उर्फ नन्दू से उसने हाथ मिलाया है। नन्दू खुद पैरोल जम्प करने के बाद से फरार होकर लंदन में बैठा है और वहीं से अपना गैंग चला रहा है। गोगी गैंग के बदमाश कुलदीप मान उर्फ फज्जा को पुलिस हिरासत से भगाने में काला जठेड़ी ने मदद की थी। इससे यह साफ हो गया था कि गोगी गैंग से काला जठेड़ी ने हाथ मिला लिया है। एक दर्जन से ज्यादा हत्याओं को दिया अंजाम पुलिस के अनुसार, महज एक साल के भीतर यह गैंग हत्या, लूट, जबरन उगाही की दर्जनभर से ज्यादा वारदात को अंजाम दे चुका है। इस गैंग का मकसद लोगों के बीच अपराध से दहशत फैलाना होता है, उन्हें आसानी से रंगदारी मिल सके। कुछ माह पूर्व उन्होंने सरेआम बवाना में सिविल डिफेंस कर्मचारी की हत्या की थी। दहशत फैलाने के मकसद से उस पर 20 से ज्यादा गोलियां चलाई गई थी। दिल्ली-एनसीआर में एक दर्जन हत्या महज एक साल के भीतर वह अंजाम दे चुके हैं। हिन्दुस्थान समाचार/अश्वनी

Advertisementspot_img

Also Read:

Basant Panchami Special: क्यों पहनते हैं पीला रंग? सरस्वती पूजा में इसका जानें महत्व

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बसंत पंचमी का त्योहार हर साल ज्ञान, विद्या और कला की देवी मां सरस्वती को समर्पित होकर मनाया जाता है। इस...
spot_img

Latest Stories

क्यों है वैष्णो देवी की इतनी मान्यता, जानिए माता रानी से जुड़ी कहानी और कथा

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। नवरात्रि का पर्व चल रहा ऐसे...

मिलिंद नाम का मतलब- Milind Name Meaning

Milind Name Meaning - मिलिंद नाम का मतलब: Honeybee/मधुमक्खी Origin...

चैत्र नवरात्रि अष्टमी कब है? जानें कन्या पूजन की सारी जानकारी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र नवरात्रि (Chaitra Navratri) हिन्दू...

Assembly Election 2026: पश्चिम बंगाल का सबसे अमीर विधायक कौन? जानिए कितनी है नेटवर्थ

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। साल 2026 के विधानसभा चुनावों से...