back to top
23.1 C
New Delhi
Thursday, March 19, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

शेष नारायण के निधन को उर्दू डेवलपमेंट आर्गेनाइजेशन ने अपूरणीय क्षति करार दिया

नई दिल्ली, 08 मई (हि.स.)। कोरोना का कहर भारत में जारी है और इससे हर रोज कई मौतें हो रही हैं। इसमें कुछ अपने तो कुछ पराए होते हैं। अलबत्ता इनमें कई ऐसी मौतें भी लगातार हो रही हैं जिनसे कोई रिश्ता-नाता न होने के बावजूद उनके जाने का सबको मलाल होता है। ऐसे ही लोगों में वरिष्ठ पत्रकार शेष नारायण सिंह भी शामिल हैं जिनका शुक्रवार को निधन हो गया। उनके निधन पर उर्दू डेवलपमेंट आर्गेनाइजेशन (यूडीओ) ने शोक व्यक्त किया है और मीडिया जगत के लिए एक बड़ी क्षति करार दिया है। उर्दू डेवलपमेंट आर्गेनाइजेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. सैयद अहमद खान ने मीडिया जगत की जानी मानी हस्ती शेष नारायण सिंह के इस दुनिया से रुखसत होने को ईमानदार और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए भारी नुकसान बताया। उन्होंने अपने शोक संदेश में कहा कि शेष नारायण सिंह एक ईमानदार और बेबाक पत्रकार थे। वह सदा राष्ट्रीय हितों को प्राथमिकता देते थे। डॉ. खान ने बताया कि हमारी संस्था द्वारा आयोजित की जाने वाली सालाना महफूजुर्रहमान स्मिति श्रंखला के एक कार्यक्रम में शेष नारायण सिंह ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा था, ‘‘देश में सदियों से हिंदू और मुसलमान एक साथ रहते आए हैं। गंगा-जमुनी तहजीब से हमारे देश की अलग पहचान है। यह सदा बनी रहे।’’ डॉ. खान ने कहा कि वह आपसी भाईचारे की एक मिसाल थे और उनका जाना मीडिया जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। हिन्दुस्थान समाचार/मोहम्मद शहजाद

Advertisementspot_img

Also Read:

दरभंगा से लेकर BJP प्रदेश अध्यक्ष तक, संजय सरावगी की लगातार पांचवीं जीत ने रचा इतिहास

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बिहार में भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने प्रदेश अध्यक्ष के पद के लिए नया नाम घोषित कर दिया है। दरभंगा सीट...
spot_img

Latest Stories

केदारनाथ दर्शन के लिए जा सकेंगी Sara Ali Khan? मंदिर प्रबंधन ने कहा- ये मामला अलग है

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हर साल चारधाम यात्रा में...

Chaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के चमत्कार पर बनी ये फिल्में, नवरात्रि में जरूर देखें

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज नवरात्रि का पहला दिन...

रोज ट्रैवल के दौरान कैसे रखें स्किन का ध्यान? अपनाएं ये ट्रिक

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। ऑफिस के दौरान महिलाओं को...