ऑक्सीजन सपोर्ट पर सत्येंद्र जैन की हालत गंभीर, LNJP के ICU में हुए शिफ्ट

Satyendra Jain Health Update: तिहाड़ में बंद सत्येंद्र जैन बाथरूम में फिसल कर जख्मी हो गए जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया है।
फोटो क्रेडिट- सोशल मीडिया
फोटो क्रेडिट- सोशल मीडिया

नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज डेस्क। Satyendra Jain Health Update: आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और दिल्ली सरकार में मंत्री रहे सत्येंद्र जैन के लिए गुरुवार के दिन की शुरुआत ठीक नहीं रही। गुरुवार की सुबह उन्हें दिल्ली के डीडीयू अस्पताल में भर्तीय कराया गया, यहां पर उनकी हालत में सुधार न होने की वजह से एलएनजेपी हॉस्पिटल मे आईसीयू वार्ड में भर्ती कराया गया है। फिलहाल, जैन को ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया है। बता दें कि जैन गुरुवार को तिहाड़ जेल के बाथरूम में चक्कर आने के चलते वो जमीन पर गिर गए थे।

तिहाड़ के बाथरूम में गिरे

मिली जानकारी के अनुसार वह बाथरूम में फिसल कर गिर गए थे। बता दें कि तिहाड़ जेल के अधिकारी ने यह बताया है कि सत्येंद्र जैन के स्वास्थ्य की निगरानी के लिये उन्हें जेल अस्पताल में रखा गया था, जहां यह हादसा घटित हुआ।

डीडीयू हॉस्पिटल से एलएनजेपी अस्पताल में किया गया शिफ्ट

जानकारी के अनुसार, जैन ने डॉक्टरों की जांच के दौरान अपनी पीठ, बाएं पांव और कंधे में दर्द की शिकायत की थी, जिसके बाद उन्हें तत्काल दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल में भर्ती कराया गया था, बाद में हालत में सुधार न होने की वजह से दिल्ली के एलएनजेपी हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है। यहां पर उन्हें आईसीयू वार्ड में ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया है। बीते एक हफ्ते में उन्हें दूसरी बार अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा है। सत्येंद्र जैन मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप में लंबे समय से तिहाड़ जेल में बंद हैं। उनके जेल में जाने के बाद से सीएम केजरीवाल लगातार उनके हालत को लेकर भाजपा पर निशाना साध रहे हैं।

सीएम केजरीवाल ने भाजपा पर साधा निशाना

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने सत्येंद्र जैन की गंभीर हालत को लेकर भाजपा पर निशाना साधते हुए ट्वीट कर कहा, 'जो इंसान जनता को अच्छा इलाज और अच्छी सेहत देने के लिए दिन-रात काम कर रहा था, आज उस भले इंसान को एक तानाशाह मारने पर तुला है। उस तानाशाह की एक ही सोच है, सबको खत्म कर देने की, वो सिर्फ 'मैं' में ही जीता है। वो सिर्फ खुद को ही देखना चाहता है। भगवान सब देख रहे हैं, वो सबके साथ न्याय करेंगे। ईश्वर से सत्येंद्र जी के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूँ। भगवान उन्हें इन विपरीत परिस्थितियों से लड़ने की शक्ति दें।'

आम आम पार्टी के सांसद संजय सिंह ने सत्येंद्र जैन की नाजुक स्थिति पर कहा कि जुर्म का अंत होगा। तानाशाह हटेगा। वक्त बदलेगा।

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in