Video में देखिए कैसे साकेत कोर्ट में हुई फायरिंग की घटना, CM केजरीवाल ने ट्वीट कर उठाए सवाल

बताया जा रहा है कि आरोपित निलंबित वकील है। दोनों में पैसे को लेकर पहले से विवाद चल रहा था, जिस कारण उसने महिला पर गोली चलाई।
Video में देखिए कैसे साकेत कोर्ट में हुई फायरिंग की घटना, CM केजरीवाल ने ट्वीट कर उठाए सवाल

नई दिल्ली, एजेंसी। दक्षिण दिल्ली का साकेत कोर्ट शुक्रवार सुबह गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा। यहां वकील के ड्रेस में आए एक व्यक्ति ने महिला पर फायरिंग कर दी। बताया जा रहा है कि आरोपित ने महिला पर चार गोलियां चलाईं, जिसके बाद उसे दिल्ली एम्स में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। घायल की पहचान राधा (40) के रूप में हुई है।

कोर्ट परिसर में हड़कंप मच गया

बताया जा रहा है कि आरोपित निलंबित वकील है। दोनों में पैसे को लेकर पहले से विवाद चल रहा था, जिस कारण उसने महिला पर गोली चलाई। फिलहाल आरोपित को गिरफ्तार नहीं किया जा सका है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। लॉयर्स ब्लॉक के पास हुई इस घटना से पूरे कोर्ट परिसर में हड़कंप मच गया। जिस समय यह वारदात हुई, उस वक्त अधिवक्ता कोर्ट में पहुंच रहे थे। कुछ अधिवक्ता ब्लॉक के आसपास थे।

फिलहाल मौके पर पुलिस फोर्स तैनात

पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि आखिर आरोपित कोर्ट के अंदर हथियार लेकर कैसे पहुंच गया जबकि एंट्री गेट पर सभी लोगों की स्कैनर से जांच की जाती है। कहीं ऐसा तो नहीं कि आरोपी ने पूर्व वकील होने का फायदा उठाकर सुरक्षा जांच नहीं कराई हो और सीधे कोर्ट परिसर में पहुंच गया। फिलहाल मौके पर पुलिस फोर्स तैनात है और क्राइम टीम ने भी वहां पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार आरोपित की पहचान कामेश्वर सिंह के रूप में हुई है, जो निलंबित वकील है।

आरोपी फायरिंग करने के बाद से फरार

पुलिस सूत्रों के मुताबिक आरोपित ने महिला पर कोर्ट नंबर 3 के बाहर 4-5 राउंड फायरिंग की है। उसने सुबह 10:30 बजे फायरिंग की घटना को अंजाम दिया। इस हमले में एक वकील भी जख्मी हुआ है। महिला को पेट और हाथ में गोली लगी हैं। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक आरोपित फरार हो गया है। उसका महिला से पैसे का विवाद है। आरोपित ने महिला के खिलाफ कोर्ट में धोखाधड़ी का केस भी कराया था। उसी केस की आज साकेत कोर्ट में सुनवाई थी।

पैसों के लेनदेने के चलते ये घटना हुई

साकेत कोर्ट के प्रेसिडेंट विनोद शर्मा का कहना है कि गोली मारने वाले का नाम कामेश्वर प्रसाद सिंह है। उसका महिला से पैसे के लेनदेन को लेकर विवाद चल रहा था और महिला उसके पैसे नहीं लौटा रही थी। महिला का इलाज एम्स ट्रॉमा सेंटर में चल रहा है। पूरे मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्र्वीट करके कहा, “ दिल्ली में क़ानून व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गयी है। दूसरों के कामों में अड़चन करने और हर बात पर गंदी राजनीति करने की बजाय सबको अपने अपने काम पर ध्यान देना चाहिये। और अगर नहीं संभलता तो इस्तीफा दे देना चाहिए ताकि कोई और कर ले। लोगों की सुरक्षा रामभरोसे नहीं छोड़ी जा सकती।"

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in