back to top
25.1 C
New Delhi
Friday, April 3, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

इजरायल में सुरक्षा स्थिति को लेकर भारत से मंगलवार को ही लौटेंगे विदेश मंत्री एली कोहेन

दिल्ली में सीआईआई भारत-इजरायल बिजनेस फोरम में इजरायल के विदेश मंत्री एली कोहेन ने कहा कि वे प्रधानमंत्री मोदी के समक्ष दोनों देशों के बीच मुक्त व्यापार समझौते का मुद्दा उठायेंगे।

नई दिल्ली, एजेंसी। इजरायल के विदेश मंत्री एली कोहेन ने मंगलवार को विदेश मंत्री डॉ एस जयशंकर से मुलाकात की। इजरायल में सुरक्षा स्थिति को लेकर कोहेन ने अपनी भारत की तीन दिवसीय यात्रा को छोटा कर दिया है। वे आज प्रधानमंत्री से मिलकर स्वदेश लौट जायेंगे। विदेश मंत्री ने एक ट्वीट कर कहा कि मंत्री एली कोहेन का भारत में स्वागत है।

विदेश मंत्री एली कोहेन तीन दिवसीय यात्रा पर आज सुबह भारत पहुंचे

इससे पहले कोहेन ने ट्वीट कर कहा कि इजरायल की घटनाओं के आलोक में उन्होंने आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ मुलाकात के बाद भारत की राजनयिक यात्रा को छोटा करने और इजरायल लौटने का फैसला किया है। दिल्ली में सीआईआई भारत-इजरायल बिजनेस फोरम में इजरायल के विदेश मंत्री एली कोहेन ने कहा कि वे प्रधानमंत्री मोदी के समक्ष दोनों देशों के बीच मुक्त व्यापार समझौते का मुद्दा उठायेंगे। इजरायल के विदेश मंत्री एली कोहेन तीन दिवसीय यात्रा पर आज सुबह भारत पहुंचे। यह उनकी भारत की पहली आधिकारिक यात्रा है।

Advertisementspot_img

Also Read:

मजदूरों को पहले मिलेगा सिलेंडर, 3 महीने की खपत से तय होगा अगला सिलेंडर, जानिए क्या है ये नई गैस पॉलिसी जो दिल्ली में...

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में कमर्शियल LPG सिलेंडर को लेकर सरकार ने बड़ा बदलाव किया है। नई पॉलिसी के तहत अब गैस का...
spot_img

Latest Stories

⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵