back to top
25.1 C
New Delhi
Thursday, March 19, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Republic Day 2024: परेड देखने की कर रहे हैं प्लानिंग? जानें कहां मिलेगी टिकट, कैसे कर सकेंगे बुक

Republic Day परेड के लिए टिकटों की बुकिंग शुरू हो गई है। इसके साथ ही टिकटें ऑफलाइन भी मिलने लगी हैं।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हर साल की तरह इस बार भी गणतंत्र दिवस की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। इस साल भी कर्तव्य पथ पर Republic Day Parade होगी। अलग-अलग राज्यों की झांकियां निकलेंगी। वैसे तो इस परेड को आप टीवी पर देख सकते हैं। इसके साथ ही अगर आप दिल्ली में हैं और कर्तव्य पथ पर जाकर परेड को लाइव देखना चाहते हैं तो वो भी कर सकते हैं। परेड की टिकटें ऑनलाइन और ऑफलाइन खरीदी जा सकती हैं। चलिए जानते हैं कैसे।

यहां मिलेगी गणतंत्र दिवस परेड की टिकट

आप ऑनलाइन इनविटेशन मैनेजमेंट पोर्टल www.aamantran.mod.gov.in पर जाकर टिकट बुक कर सकते हैं। इस पोर्टल पर जाकर आप Republic Day Parade Tickets Online Booking पर क्लिक करें और फिर अपनी डिटेल्स डालकर टिकट खरीद लें। ये याद रखें कि एक सरकारी आईडी पर एक टिकट ही बुक की जा सकती है।

कितने की मिलेगी टिकट?

परेड की टिकटें 20 रुपये से शुरू होकर 500 रुपये तक की मिलती हैं। अगर आपको कुर्सी पर बैठकर परेड देखनी है तो 500 रुपये का टिकट लेना होगा। वहीं, जनरल गैलरी की टिकट 20 रुपये है।

इन स्टेप्स से करे ऑनलाइन बुकिंग –

Step1: गणतंत्र दिवस परेड का ऑनलाइन टिकट पाने के लिए सबसे पहले आपको आधिकारिक वेबसाइट www.aamantran.mod.gov.in पर जाना होगा।

Step2: उसके बाद आप आपना मोबाइल नंबर डालकर वन टाइम पासवर्ड जनरेट कर लीजिए।

Step3: कुछ डिटेल्स फॅार्म में भरना होगा। जिसे सब्मिट करने के बाद आपकी स्क्रिन पर एक नया पेज खुलेगा।

Step4: इसके बाद आपको इवेंट के प्रकार का चयन करके क्लिक करना होगा।

Step5: फिर आपको गणतंत्र दिवस की टिकट रेंज को सलेक्ट करना होगा। पेमेंट करने के बाद आपका टिकट डाउनलोड हो जाएगा।

ऑफलाइन टिकट के लिए जाएं इन काउन्टर पर –

परेड के लिए कुछ काउंटर्स पर ऑफलाइन भी टिकट मिलेगा। ये टिकट्स आपको जंतर-मंतर मुख्य द्वार, प्रगति मैदान के गेट नंबर एक, सेना भवन गेट नंबर 2 पर मिल जाएंगे।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें

Advertisementspot_img

Also Read:

दिल्ली की 5 शानदार फ्री में घूमने वाली जगहें, जेब पर भी नहीं रहेगा असर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। दिल्ली में घूमने के लिए बहुत सी बेहतरीन जगहें हैं, लेकिन अक्सर लोग एंट्री चार्ज के कारण बाहर नहीं जाते। कई...
spot_img

Latest Stories

Divyanka Tripathi ने कई महीने तक छुपाई प्रेग्नेंसी, अब बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस दिव्यांका...

जारी होने वाला है GATE 2026 का रिजल्ट, दाखिला लेने के लिए जान लें देश के Top 20 Engineering Colleges

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देश के लाखों इंजीनियरिंग के छात्रों...

…तो एक बार फिर RCB के नाम होने जा रहा है IPL 2026 का खिताब? दिग्गज खिलाड़ी ने कर दी भविष्यवाणी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। टी20 विश्व कप में विश्वविजेता बनने...

Anant Singh Bail: दुलारचंद हत्याकांड में जेल में बंद अनंत सिंह आएंगे बाहर, पटना HC ने जमानत दी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बिहार के मोकामा से बाहुबली विधायक...

Gold-Silver Rate: रिकॉर्ड हाई से औंधे मुंह गिरा सोने का भाव, चांदी भी जमकर टूटी, जानिए क्या है ताजा रेट

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। गुरुवार को सर्राफा बाजार में सोने...

केदारनाथ दर्शन के लिए जा सकेंगी Sara Ali Khan? मंदिर प्रबंधन ने कहा- ये मामला अलग है

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हर साल चारधाम यात्रा में...