सूडान पोर्ट से 135 भारतीयों का तीसरा जत्था सऊदी अरब पहुंचा

केंद्रीय विदेश राज्यमंत्री वी मुरलीधरन ने ट्वीट कर यह जानकारी दी। उन्होंने कहा है जेद्दा पहुंचे सभी लोगों को भारत जल्द लाया जाएगा।
सूडान पोर्ट से 135 भारतयीयों का तीसरा जत्था सऊदी अरब पहुंचा
सूडान पोर्ट से 135 भारतयीयों का तीसरा जत्था सऊदी अरब पहुंचा

नई दिल्ली, एजेंसी। केंद्र सरकार ने हिंसाग्रस्त सूडान में फंसे भारत के लोगों को निकालने के लिए ऑपरेशन कावेरी के तहत प्रयास तेज कर दिए हैं। पोर्ट सूडान से 135 भारतीयों का तीसरा जत्था आईएएफ सी- 130 जे विमान से जेद्दा पहुंच गया है। केंद्रीय विदेश राज्यमंत्री वी मुरलीधरन ने आज सुबह ट्वीट कर यह जानकारी दी। उन्होंने कहा है जेद्दा पहुंचे सभी लोगों को भारत जल्द लाया जाएगा। सनद रहे, सूडान में संघर्षरत दोनों गुट 24 अप्रैल की मध्य रात्रि से 72 घंटे के संघर्ष विराम पर सहमत हो गए हैं।

भारतीयों को भारत आने से पहले इसी स्कूल में रखा जा रहा

केंद्रीय विदेश राज्यमंत्री ने मंगलवार को इंटरनेशनल इंडियन स्कूल, जेद्दा में पारगमन सुविधा का निरीक्षण किया। सूडान से निकाले गए भारतीयों को भारत आने से पहले इसी स्कूल में रखा जा रहा है। राज्यमंत्री ने ट्वीट किया, "इंटरनेशनल इंडियन स्कूल जेद्दा में पारगमन सुविधा (Transit Facility) का निरीक्षण किया, जहां सूडान से निकाले गए भारतीयों को भारत की यात्रा से पहले रिसीव किया जाएगा और कुछ देर के लिए रखा जाएगा। यह स्कूल पूरी तरह से रहने के प्रावधानों, ताजा भोजन, शौचालय, चिकित्सा सुविधाओं, वाईफाई से सुसज्जित है। यहां 24 घंटे काम करने वाला कंट्रोल रूम भी है।

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in